बादाम खाने के फायदे और नुकसान: दोस्तों बादाम दुनिया में सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय नट्स में से एक है। इसे “प्रूनस डलसिस” के नाम से भी जाना जाता है। बादाम को सोलहवीं शताब्दी में फ़ारसी लोगों द्वारा कश्मीर में लाया गया था इस समय बादाम की खेती भारत के केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी बढ़ रही है। बादाम का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है जैसे कि कच्चा खाना, टुकड़ों में काटना, आटे या मक्खन में प्रोसेस करना और दूध बनाना।
बादाम की किस्में
दोस्तों बैसे तो बादाम की कई किस्में होती हैं लेकिन कैलिफ़ोर्निया किस्म को सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, हरे बादाम, मोलर, सनोरा, फेराडुअल, मैचलेस बादाम और कारमेल बादाम को भी काफी अच्छा दर्जा दिया जाता हैं।

बादाम के पोषक तत्व
दोस्तों बैसे तो बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिये काफी फायदे होते हैं। आइये इसके कुछ विशेष पोषक तत्वों पर नजर डालते हैं।
- एनर्जी
- फैट (मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स)
- प्रोटीन
- फाइबर
- पोटैशियम
- फ़ास्फ़रोस
- मैग्नीशियम
- कैल्शियम
- विटामिन ई
- ओमेगा-3 फैटी एसिड्स
- आयरन
यह सारे पोषक तत्व हमारे शरीर के लिये बहुत ही जायद फायदे मंद होते हैं।
बादाम खाने के फायदे
दोस्तों बादाम खाने के फायदे कुछ इस तरह हैं।
-
. एंटीऑक्सीडेंट गुण
बादाम में मौजूद विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं जो सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
-
हेल्दी फैट्स
मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर बादाम “अच्छे” कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करता है और “खराब” कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है।
-
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
दोस्तों बादाम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है क्युकी बादाम में मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होती है जो रक्तचाप को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होती है।
-
फाइबर और प्रोटीन
बादाम में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं।
-
ब्लड शुगर लेवल
बादाम खाने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
-
मस्तिष्क स्वास्थ्य
बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाते हैं।
-
वजन प्रबंधन
बादाम में मौजूद फाइबर और प्रोटीन आपको लंबे समय तक तृप्त रखते हैं जिससे वजन को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

भीगे बादाम खाने के फायदे
- पाचन में सुधार: भिगोने से बादाम नरम हो जाते हैं और पचाने में आसान हो जाते हैं।
- पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण: भीगे हुए बादाम का सेवन शरीर को पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।
- स्वाद और टेक्सचर में सुधार: भिगोने से बादाम का स्वाद बेहतर और बनावट नरम हो जाती है।
सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे
सुबह खाली पेट बादाम खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके फायदे कुछ इस तरह हैं।
- सुबह खाली पेट बादाम खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।
- सुबह खाली पेट बादाम एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं।
- सुबह खाली पेट बादाम खाना वजन घटाने में सहायक होता है।
- सुबह सुबह खाली पेट बादाम खाने से त्वचा की चमक बड़ती है।
- सुबह खाली पेट बादाम खाने से मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा मिलता है।
- खाली पेट बादाम ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।
सोने से पहले बादाम खाने के फायदे
रात को सोने से पहले बादाम खाना नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। क्युकी इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और मैग्नीशियम मेलाटोनिन हार्मोन के निर्माण में मदद करते हैं जिससे गहरी नींद आती है।
बादाम के नुकसान
दोस्तों बैसे तो बादाम खाने के कई सारे फायदे है। लेकिन किसी चीज का अत्यधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे ही बादाम का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है तो आइये जानते हैं इस के कौन कौन से नुकसान होते हैं।
-
एलर्जी
जिन लोग को अखरोट खाने से एलर्जी होती है उन लोगों को बादाम से बचना चाहिए। इसके लक्षण हैं गले में खराश, खुजली, होंठ या गाल में सूजन।
-
कब्ज
बादाम में फाइबर अधिक होता है इसलिये अधिक मात्रा मे इसका सेवन करने से कब्ज हो सकता है। इसलिये अत्यधिक मात्रा मे इसका सेवन नहीं करना चाहिये।
-
वजन बढ़ना
बादाम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिससे इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ा सकता है। इसलिये अधिक मात्रा मे बादाम का सेवन नहीं करना चाहिये।
-
किडनी स्टोन
बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है जो किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ा सकता है।
-
सीने में जलन
एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) के मरीजों को बादाम कम खाना चाहिए। इन मरीजों को कम से कम मात्रा मे सेवन करना चाहिये। https://www.abplive.com/lifestyle/health/health-tips-almonds-benefits-and-side-effects-in-hindi-know-when-to-eat-2489540
छिलके सहित या बिना छिलके के बादाम?
बैसे तो दोनों दोनों तरीके से बादाम कहना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन दोस्तों बता दे भिगोने या भूनने से बादाम का पोषण अवशोषण बेहतर हो जाता है।https://ashok79.com/five-imortant-vegetables-for-health-in-winter/