Sky Force Box Office Collection Day 4, अक्षय कुमार की फिल्म ने चार दिनों में मचाया धमाल, ₹60 करोड़ पार

Sky Force Box Office Collection Day 4: दोस्तों अक्षय कुमार की नई फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी और रिपब्लिक डे वीकेंड की बदौलत इसे जोरदार फायदा मिला है। देशभक्ति की भावना और दमदार कहानी के साथ इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नए कलाकार वीर पहाड़िया भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोस्तों बता दे आपको वीर पहाड़िया की यह पहली फिल्म है लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। और दर्शकों को इनकी ऐक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

स्काई फोर्स रिलीज़ होते ही शानदार शुरुआत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों स्काई फोर्स फिल्म ने पहले दिन ₹12.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की स्टार पावर और फिल्म के ट्रेलर से जो बज़ बना था उसकी वजह से पहले दिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दूसरे दिन यानी 26 जनवरी को जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था उसी समय फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया। इस दिन फिल्म ने ₹22 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन रविवार को भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ₹12.6 करोड़ जोड़े।

Sky Force Box Office Collection Day 4, अक्षय कुमार की फिल्म ने चार दिनों में मचाया धमाल, ₹60 करोड़ पार
Sky Force Box Office Collection Day 4

Sky Force Box Office Collection Day 4

सोमवार को जो वीकडेज़ का पहला दिन था इस दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने लगभग ₹0.84 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन ₹60 करोड़ के पार पहुंच गया। यह शुरुआत फिल्म के लिए बहुत शानदार मानी जा रही है और आने वाले दिनों में भी फिल्म के कलेक्शन में स्थिरता की उम्मीद है।

Also read  Aadhaar Card Loan 2026: पूरी जानकारी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

देशभक्ति और एक्शन का अनोखा मेल

फिल्म की कहानी भारतीय वायुसेना के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दमदार एक्शन के साथ भावनात्मक दृश्य भी हैं जो दर्शकों को भावुक कर देते हैं। स्काई फोर्स ने न केवल महानगरों बल्कि छोटे शहरों और टियर-2, टियर-3 इलाकों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहां देशभक्ति की थीम वाली फिल्में ज्यादा पसंद की जाती हैं और स्काई फोर्स इस मामले में लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

अक्षय कुमार का दमदार प्रदर्शन

अक्षय कुमार ने स्काई फोर्स फिल्म में एक अनुभवी और जोशीले अधिकारी का किरदार निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को हर जगह सराहा जा रहा है। अक्षय कुमार की एक्टिंग में जो जोश और जुनून नजर आता है वह दर्शकों को फिल्म से बांधे रखता है। वहीं दोस्तों वीर पहाड़िया ने भी अपने डेब्यू में अच्छा काम किया है। उनके किरदार ने फिल्म में नई ऊर्जा भर दी है।

रिपब्लिक डे वीकेंड ने दिया फिल्म को बढ़ावा

फिल्म को रिलीज़ के लिए रिपब्लिक डे वीकेंड पर लाना एक बेहतरीन फैसला साबित हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दर्शक देशभक्ति की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं और स्काई फोर्स ने इस मौके को पूरी तरह भुनाया है। यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज़ के शुरुआती तीन दिनों में ₹60 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

Sky Force Box Office Collection Day 4, अक्षय कुमार की फिल्म ने चार दिनों में मचाया धमाल, ₹60 करोड़ पार
Sky Force Box Office Collection Day 4

आगे की उम्मीदें

अब फिल्म वीकडेज़ में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में फिल्म को अपनी कमाई को स्थिर बनाए रखना होगा। हालांकि स्काई फोर्स फिल्म के लिए अच्छी खबर यह है कि इस समय कोई और बड़ी फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार नहीं है। इससे स्काई फोर्स को और ज्यादा स्क्रीन और दर्शक मिलने की उम्मीद है। https://www.financialexpress.com/life/entertainment-sky-force-box-office-collection-day-4crosses-rs-60-crore-in-last-three-days-boosted-by-republic-day-buzz-3727552/

Also read  New Ration Card Update 2026: गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ

छोटे शहरों में मिली खास सफलता

स्काई फोर्स ने छोटे शहरों में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। देशभक्ति पर आधारित फिल्में हमेशा से इन इलाकों में खास पसंद की जाती हैं। फिल्म की कहानी वायुसेना की पृष्ठभूमि और एक्शन दृश्यों ने वहां के दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।

स्काई फोर्स के आगे की राह

फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना है। यदि फिल्म अपनी कमाई को इसी तरह बनाए रखती है तो यह साल 2025 की एक बड़ी फिल्म हिट साबित हो सकती है। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की इस फिल्म ने यह दिखा दिया है कि देशभक्ति और मनोरंजन का सही मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है। कुल मिलाकर स्काई फोर्स ने चार दिनों में ही यह साबित कर दिया है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है। आने वाले दिनों में फिल्म से और भी बेहतर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।https://ashok79.com/box-office-collection/

Leave a Comment