Biography Of Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसे वाला जिनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है वे एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, गीतकार और अभिनेता थे। इनका जन्म 11 जून 1993 मे पंजाब के मानसा जिले के मूसा गाँव मे हुया था 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी मौत ने पूरे भारत और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को गमगीन कर दिया था।
सिद्धू मूसे वाला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव मूसा में पूरी की उसके बाद उन्होंने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ साथ उन्हे हिप-हॉप म्यूजिक मे काफी रुचि थी उन्होंने पढ़ाई के साथ ही रैपिंग तथा गाने लिखने की शुरुआत की थी। सिद्धू मूसे वाला के पिता का नाम बलकौर सिंह है उनके पिता एक किसान है सिद्धू के पिता सिद्धू के लिए उनके शुरुआती संघर्षों में सबसे बड़ा सहारा बने है। सिद्धू के जीवन में उनके पिता ने एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई इनकी माता का नाम चरण कौर जो एक सरपंच रहे चुकी हैं| Biography Of Sidhu Moose Wala

सिद्धू की शारीरिक सरंचना (Biography Of Sidhu Moose Wala)
- कद (Height)-लगभग 6 फीट 1 इंच (185 सेंटीमीटर)
- वज़न (Weight)- लगभग 85–90 किलोग्राम (187–198 पाउंड)
- छाती (chest)-44 इंच
- कमर (waist)-34 इंच
- बाइसेप्स (biceps)-16 इंच
- छाती (Chest)- 44 इंच
- आंखों का रंग (Eye Color)– काला
- बालों का रंग (Hair Color)– काला
- आयु (Age )-31वर्ष (2024 के अनुसार)
सिद्धू मूसे वाला का संगीत करियर (Music Career Of Sidhu Moose Wala)
सिद्धू मूसे वाला ने अपने करियर की शुरुआत गीतकार के रूप में की जिन्होंने पंजाबी संगीत और हिप-हॉप शैली में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका पहला लिखा हुया गाना “लाइसेंस”, जिसे गायक निंजा ने गाया, और उसे लोगों ने काफी पसंद किया उसके बाद उन्होंने 2017 मे “सो हाई“ गाने को रिलीज़ किया जो बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था इसमें उन्होंने बायग बर्ड के साथ सहयोग किया। इसके बाद सिद्धू मूसे वाला ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिये और बहुत कम समय मे म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली।
यहां तक कि ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवार्ड्स ने 2017 में उनके गीत को सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार से सम्मानित किया। Sidhu Moose Wala Songs

उनके सफल गानों में शामिल हैं– (His Successful Song Include)
- सो हाई (So High) – यह उनका पहला बड़ा गाना था जिसने उन्हें हौसला दिलाया।
- इश्क़ दा उड़दा ए तीर (Issa Jatt) – इस गाने ने युवाओं के बीच एक अलग ही पहचान बनाई
- डॉलर (Dollar) – पंजाबी फिल्म “दुनिया” का यह गाना बहुत ही हिट हुया जिससे वे बहुत ही सुर्खियों मे आ गए।
- बदनाम (Badnam) – इस गाने ने सिद्धू मूसे वाला को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। और सभी के दिल पर राज करने लगे
- जस्ट लिसन (Just Listen) – यह गाना उनकी फैनबेस से जुड़े एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में आया। जो लोगों को बहुत ही पसंद आया
“इस्सा जट्ट”, “टोचन”, “सेल्फमेड”, “फेमस” और “वार्निंग शॉट्स” आदि इन गानों ने सिद्धू मूसे वाला को एक अलग ही पहचान दिलाई है सिद्धू मूसे वाला ने अपने संगीत के जरिए न केवल भारत में बल्कि कनाडा, यूके, और अन्य देशों में भी पहचान बनाई थी सिद्धू ने अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ सहयोग भी किया है जिससे उनके गाने वैश्विक मंच पर पहुंचे।
यहाँ देखे Rajpal Yadav Net Warth 2026
सिद्धू मूसे वाला राजनीतिक करियर (Sidhu Moose Wala Political Career)
मूसे वाला ने अपनी मां चरण कौर के लिए भी प्रचार किया, जिन्होंने मूसा से सरपंच का चुनाव जीता था। दिसंबर 2013 में सिद्धू मूस वाला पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, वे आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से लगभग 19,000 वोटों के अंतर से हार मिली। चुनाव 2022 में चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। उनका राजनीतिक करियर कम समय के लिए रहा, लेकिन इसने पंजाब की राजनीति और उनके समर्थकों के बीच काफी चर्चा पैदा की।
Amit Bhadana की Success Story यहाँ देखें

सिद्धू मूसे वाला के विवाद (Sidhu Moose Wala Controversy)
2020 में, सिद्धू मूसे वाला का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह AK-47 जैसे हथियारों के साथ फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। इस वीडियो के कारण उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि उन्होंने इसे शूटिंग अभ्यास बताया लेकिन पुलिस ने इसे गैर-कानूनी करार दिया।
दिसंबर 2020 में उन्होंने अपना सिंगल पंजाब: माई मदरलैंड रिलीज़ किया था, जिसे भारत में खालिस्तानी आंदोलन से जोड़ा गया था क्योंकि इसमें जरनैल सिंह भिंडरावाले का महिमामंडन किया गया था। इस गाने में 1980 के दशक के अंत में खालिस्तानी आंदोलन के समर्थक भरपुर सिंह बलबीर द्वारा दिए गए भाषण के दृश्य भी हैं।
सिद्धू मूसे वाला का एक गाना “जट्ट दा मुक़ाबला” में 18वीं सदी के सिख योद्धा माई भागो का संदर्भ लिया गया था। इस पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई, क्योंकि गाने में उनके संदर्भ को अनुचित माना गया। विवाद बढ़ने पर सिद्धू ने माफी मांगी और गाने से उस हिस्से को हटा दिया।
मूस वाला का करण औजला से झगड़ा था। दोनों गायकों की हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाना गाने के लिए आलोचना की गई है। 2022 तक मूसे वाला पर चार आपराधिक मामले चल रहे थे। इनमें से दो मामले अश्लील दृश्यों से जुड़े थे।
सिद्धू मूसे वाला की विवादित छवि के बावजूद भी उनकी कला और उनके फैंस के प्रति समर्पण ने उन्हें एक स्थायी पहचान दिलाई। उनकी विरासत आज भी उनके गानों और उनके प्रशंसकों के दिलों में जीवित है।
अगर आप Mr Indian Hacker का जीवन परिचय देखना चाहते हैं तो आप Mr Indian Hackrer Biography गाइड देख सकतें है जिसमे सभी जानकारी दी गई है।
सिद्धू मूसे वाला की मौत (Death Of Sidhu Moose Wala)
29 मई 2022 को सिद्धू मूसे वाला की अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी मौत ने पूरे देश और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया। राज्य पुलिस ने दावा किया कि कनाडा स्थित एक गैंगस्टर ने हमले की जिम्मेदारी ली है। Death of Sidhu Moose Wala

Conclusion
नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल मे मैंने Biography Of Sidhu Moose Wala के बारे मे पूरी जानकारी दी है मुझे उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आएगी दोस्तों अगर आपके मन मे इस आर्टिकल के बारे मे कोई भी सबाल है तो कमेन्ट बॉक्स मे जरूर लिखें| Thankyou
