पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त: लिस्ट कैसे चेक करें और पूरी जानकारी

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त: हमारे देश के किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है जिसे हर 4 महीने में 2,000 रुपए की तीन किस्तों में बाँटी जाती है। इस योजना की अब तक 18 किस्तें किसानों के बैंक खाते मे पहुच चुकी हैं और अब किसान 19वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के हिस्सा हैं या बनना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए है इसमें हम आपको बताएँगे कि 19वीं किस्त की लिस्ट कैसे चेक करें, पात्रता क्या है, और किसानों को क्या फायदे मिलते हैं।

PM Kisan योजना का मकसद क्या है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों बहुत से किसानों की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है जिससे उन्हें खेती के लिए बीज, उर्वरक, या नए उपकरण खरीदने में काफी दिक्कत आती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने PM Kisan योजना शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में पैसा पहुँचाकर उनकी मदद करना है। इससे किसानों को नकदी की कमी से राहत मिलती है और वे खेती-बाड़ी के काम आसानी से कर पाते हैं।

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त

19वीं किस्त कब आएगी? लिस्ट कैसे देखें?

अगर आपने भी PM Kisan योजना के लिए आवेदन किया है और आपको पिछली किस्तें मिल चुकी हैं तो 19वीं किस्त का इंतज़ार काफी वेसब्री से किया जा रहा होगा लेकिन किसनों को अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है आपकी जानकारी के लिये बता दे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में बताया कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त फरवरी 2025 के अंत तक किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे के दौरान इस किस्त को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खाते में भेजेंगे।

Also read  PM Kisan Yojana: 24 फरवरी को मिलेगी 19वीं किस्त! ये जरूरी काम करके तैयार हो जाएं

लिस्ट चेक करने का आसान तरीका

  1. स्टेप 1: सबसे पहले PM Kisan आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. स्टेप 2: होमपेज पर “बेनिफिशियरी लिस्ट” (लाभार्थी सूची) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. स्टेप 3: अब अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक, और गाँव का नाम चुनें।
  4. स्टेप 4: “गेट रिपोर्ट” बटन दबाएँ।
  5. स्टेप 5: आपके सामने लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी। इसमें अपना नाम, पिता का नाम, या खाता नंबर से सर्च करें।

अगर आपका नाम लिस्ट में पाया जाता है तो 19वीं किस्त का पैसा सीधे आपके खाते में आ जाएगा। अगर नाम नहीं है तो आपको पहले अपना आवेदन या ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।

PM Kisan योजना के लिए कौन है पात्र?

सभी किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है। पात्रता के नियम कुछ इस प्रकार हैं

  1. जमीन का आकार: केवल वे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) तक खेती की ज़मीन है।
  2. आय सीमा: परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  3. दस्तावेज़: आवेदक के नाम पर ज़मीन के कागज़ात होने चाहिए।
  4. ई-केवाईसी: बैंक खाते को आधार से लिंक करना और ई-केवाईसी पूरी करना ज़रूरी है।

किन लोगों को लाभ नहीं मिलता?

  • टैक्स भरने वाले किसान।
  • सरकारी नौकरी करने वाले या पेंशन पाने वाले।
  • पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, या वकील जो खेती भी करते हैं।

19वीं किस्त का पैसा ना आने के कारण?

कई बार किसानों का नाम लिस्ट में होने के बावजूद पैसा नहीं आता। इसके पीछे ये मुख्य कारण हो सकते हैं।

  1. ई-केवाईसी पेंडिंग: अगर आपने बैंक खाते की ई-केवाईसी नहीं की है, तो पैसा रुक सकता है।
  2. दस्तावेज़ में गड़बड़ी: ज़मीन के कागज़ात या आधार कार्ड में नाम या अन्य जानकारी अलग होने पर समस्या आती है।
  3. बैंक खाता न लिंक होना: खाता आधार से लिंक न होने पर पैसा नहीं आता।
Also read  किराएदारों की अब हर महीने सरकार करेगी मदद हर महीने खाते मे जमा होंगे इतने रुपए

समाधान: ऐसी स्थिति में आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या अपने ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें।

PM Kisan योजना के फायदे

  1. सीधे खाते में पैसा: 2,000 रुपए की सभी किस्ते सीधे किसानो के बैंक खाते में आती है, जिससे भ्रष्टाचार का खतरा कम होता है।
  2. खेती में मदद: इस राशि से किसान बीज, खाद, या सिंचाई के उपकरण खरीद सकते हैं।
  3. आर्थिक सुरक्षा: छोटे किसानों को नियमित आय का सहारा मिलता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है।

नया आवेदन कैसे करें?

अगर आप अभी तक PM Kisan योजना में शामिल नहीं हुए हैं और होना चाहते हैं तो तुरंत आवेदन करें आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान है:

  1. स्टेप 1: गाँव के कृषि अधिकारी या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर संपर्क करें।
  2. स्टेप 2: आवेदन फॉर्म भरें और ज़रूरी दस्तावेज़ (आधार, ज़मीन के कागज़ात, बैंक पासबुक) जमा करें।
  3. स्टेप 3: अधिकारी आपकी जानकारी वेरिफाई करेंगे। अगर सब कुछ सही है, तो आपका नाम अगली किस्त की लिस्ट में जुड़ जाएगा।
  4. यह भी देखे https://ashok79.com/pm-kisan-yojana-2/
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. क्या बड़े किसान भी योजना का लाभ ले सकते हैं?
नहीं, केवल 2 हेक्टेयर तक ज़मीन वाले छोटे किसान ही पात्र हैं।

Q2. अगर मेरी ई-केवाईसी पेंडिंग है, तो क्या करूँ?
अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी पूरी करवाएँ।

Q3. क्या यह योजना सिर्फ पुरुष किसानों के लिए है?
नहीं, पुरुष और महिला दोनों किसान आवेदन कर सकते हैं।

Q4. पैसा आने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर लिस्ट जारी होने के 1-2 सप्ताह के भीतर पैसा खाते में आ जाता है।

Also read  नागा साधु और अघोरी बाबा में क्या अंतर है, दोनों कैसे बनते है साधु

समझें अपने अधिकार!

PM Kisan योजना में धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। अगर आपको लगता है कि आपका नाम गलती से लिस्ट से हटा दिया गया है या पैसा नहीं मिला, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएँ। आप शिकायत पीएम किसान हेल्पलाइन या टोल-फ्री नंबर 155261 पर कर सकते हैं।

Leave a Comment