नमस्कार मित्रों आपने आखिरी बार कब चेक किया था कि आपके खाते में एलपीजी सब्सिडी का पैसा आया है या नहीं आया है अगर आपको यह याद नहीं है तो यह लेख सीधे आपके लिए ही बनाया है। बता दे 2026 में भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) और पारंपरिक सब्सिडी योजना के तहत करोड़ों परिवारों को रसोई गैस पर सहायता मिल रही है। लेकिन कई बार तकनीकी दिक्कतों या जानकारी के अभाव में यह लाभ रुक जाता है। आइए आज हम आपको LPG Gas Subsidy Check 2026 के सबसे आसान और अप-टू-डेट तरीके बताते हैं ताकि आप हर महीने होने वाली इस बचत पर नजर बनाये रखें।
अब सब्सिडी आती कैसे है?
दोस्तों आपको पता होगा की पुराने समय में सब्सिडी सीधे सिलिंडर के दाम की कटौती के रूप में मिलती थी। लेकिन डीबीटी योजना के बाद से अब पूरा सिलिंडर का मार्केट रेट आपसे ही लिया जाता है और फिर सब्सिडी की रकम सीधे आपके बैंक खाते में वापस जमा कर दी जाती है। इसलिए यह जानना आपके लिये बहुत जरूरी है कि 2026 में गैस सब्सिडी की स्थिति कैसे पता करें।
तरीका 1: सबसे तेज़ – मिस्ड कॉल या एसएमएस (Missed Call / SMS Service)
यह सबसे पुराना और आज भी सबसे विश्वसनीय तरीका माना जाता है। आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मिस्ड कॉल देना है या एक एसएमएस टाइप करना है।
- इंडेन गैस के उपभोक्ता:आप अपने 17 अंकों के एलपीजी आईडी (LPG ID) को टाइप करके इस 92249 22249 पर एसएमएस भेजें। या फिर सीधे 79979 59795 नंबर पर मिस्ड कॉल दें।
- भारत गैस के उपभोक्ता:84677 77777 नंबर पर एक मिस्ड कॉल दें।
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ता:92666 88444 नंबर पर मिस्ड कॉल दें।
फिर कुछ ही मिनटों में आपके पास एक एसएमएस आ जाएगा जिसमें आपकी आखिरी बुकिंग डिलीवरी और सब्सिडी की स्थिति की जानकारी होती है।
तरीका 2: आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन चेक
अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो यह तरीका आपको डिटेल में जानकारी देगा। हर कंपनी का अपना अलग अलग पोर्टल होता है।
- https://mylpg.in/पर जाएं: यह इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस तीनों के उपभोक्ताओं के लिए काम करता है। आपको वेबसाइट के होमपेज पर ही “सब्सिडी स्टेटस” या “सब्सिडी चेक” का विकल्प मिल जाएगा।
- लॉग इन करें:आपको अपना 17 डिजिट का LPG ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होता है। और OTP वेरिफिकेशन के बाद आप सब कुछ डैशबोर्ड पर देख सकते हैं।
- डैशबोर्ड देखें:यहां आपको “Subsidy Transaction History” या “DBT Status” का सेक्शन मिलेगा। इसमें आपको पिछले 6-12 महीने की सभी सब्सिडी जमा राशि और तारीख की डिटेल दिखेगी।
तरीका 3: मोबाइल ऐप से चेक करें
यह 2026 का सबसे बेस्ट तरीका है। इसमे तीनों गैस कंपनियों के अपने अलग अलग ऐप हैं।
- इंडेन गैस:‘इंडेन गैस’ ऐप (Indane Gas App)
- भारत गैस:‘भारत गैस’ ऐप (Bharat Gas App)
- एचपी गैस:‘एचपीगैस लाइव’ ऐप (HPGas Live App)
दोस्तों आप इन ऐप्स को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपने एलपीजी आईडी से लॉग इन कर लें। ऐप के होमस्क्रीन पर ही आपको सब्सिडी बैलेंस और हिस्ट्री देखने को मिल जाएगी। साथ ही आप इससे सिलिंडर भी बुक कर सकते हैं।
तरीका 4: बैंक स्टेटमेंट या पासबुक से पुष्टि
कभी-कभी ऐप या पोर्टल में टेक्निकल गड़बड़ी हो सकती है। सबसे पक्का तरीका है अपने बैंक का मिनी स्टेटमेंट चेक करना। सब्सिडी की रकम आमतौर पर “DBT LPG” या “PAHAL” या “LPG SUBSIDY” के डिस्क्रिप्शन के साथ आपके खाते में जमा होती है। अपने पासबुक को समय पर अपडेट करवाएं या नेट बैंकिंग से लेन-देन का हिसाब देखें।
तरीका 5: कस्टमर केयर से संपर्क करें
अगर आपको ऊपर दिए गए किसी भी तरीके से जानकारी नहीं मिल पा रही है तो आप सीधे अपनी गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर सकते हैं।
- इंडेन गैस: 77189 55555
- भारत गैस: 79922 97229
- एचपी गैस: 1800-233-3555
इसमे आप अपना एलपीजी आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तैयार रखें। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपको बता सकते हैं कि क्या कोई समस्या है या नहीं है जैसे आधार-बैंक लिंक में दिक्कत या कोई और भी दिक्कत।
LPG Gas Subsidy Check 2026 में ध्यान रखने वाली खास बातें
- आधार-बैंक लिंक ज़रूरी:आपको सब्सिडी पाने के लिए आपके आधार कार्ड एलपीजी कनेक्शन और बैंक खाता आपस में लिंक होना बहुत जरूरी है। अगर आपने हाल ही में बैंक खाता बदला है तो नए खाते की जानकारी गैस एजेंसी को तुरंत देनी होगी। https://ashok79.com/bijli-bill-mafi-yojana-form-start/
- स्वैच्छिक सब्सिडी छोड़ने का विकल्प:अगर आप सब्सिडी लेना नहीं चाहते तो आप गिवइटअप योजना के तहत आप अपनी सब्सिडी छोड़ सकते हैं। इससे गरीब परिवारों को और भी फायदा होगा।
नॉमिनी का डिटेल अपडेट: अगर कनेक्शन धारक की मृत्यु हो गई है तो नॉमिनी व्यक्ति को कनेक्शन अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना जरूरी है ताकि सब्सिडी जारी रहे
एलपीजी गैस सब्सिडी 2026 से जुड़े सवाल-जवाब (FAQs)
- सब्सिडी आनी बंद हो गई है सबसे पहले क्या करूं?
सबसे पहले आप ऊपर बताए गए किसी एक तरीके से अपनीसब्सिडी स्टेटसचेक करें। अगर आपको पता चले कि कई महीनों से आपका पैसा नहीं आया है तो सबसे पहले आप अपने बैंक में जाकर पुष्टि करें कि आधार लिंक सही है या नहीं। फिर उसके बाद अपने एलपीजी डीलर से संपर्क करें और अपना आधार व बैंक डिटेल दोबारा सत्यापित करवाएं। https://ashok79.com/surya-ghar-yojana-2026/ - क्या एक परिवार के दो सिलिंडर पर सब्सिडी मिल सकती है?
नहीं। सरकार की नीति के अनुसार एक परिवार को केवल एक ही कनेक्शन पर सब्सिडी मिल सकती है। अगर आपके एक ही पते पर दो कनेक्शन हैं तो केवल आपको एक पर ही सब्सिडी प्राप्त होगी। दूसरे कनेक्शन को सब्सिडी रहित (डी-सब्सिडाइज्ड) रेट पर ही गैस मिलेगी। - क्या सब्सिडी पाने के लिए हर साल फॉर्म भरना पड़ता है?
नहीं। एक बार आपका आधार, बैंक खाता और एलपीजी कनेक्शन सही तरीके से लिंक हो जाने के बाद सब्सिडी अपने आप हर महीने आपके खाते मे आती रहती है। जब तक कोई बदलाव (जैसे बैंक खाता बदलना) नहीं होता है तब तक आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। https://ashok79.com/pan-card-new-rule-2026/ - नया बैंक खाता जोड़ने में कितना समय लगता है?
अगर आप अपने डीलर के पास नए बैंक खाता और आधार की जानकारी अपडेट करवा देते हैं तो इसे सिस्टम में अपडेट होने और अगली बुकिंग से सब्सिडी शुरू होने में लगभग4 से 6 सप्ताहका समय लग सकता है। इस दौरान एक सिलिंडर बिना सब्सिडी के भी आ सकता है। - क्या सब्सिडी का पैसा सीधे जनधन खाते में आ सकता है?
हां जी बिल्कुल आ सकता है। क्योंकि प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत खोला गया खाता पूरी तरह से योग्य है बशर्ते वह आपके आधार कार्ड से लिंक हो। यहLPG Gas Subsidyप्राप्त करने का एक बेहतरीन तरीका है।
निष्कर्ष
हर महीने 200-300 रुपये की सब्सिडी लंबे समय में एक बड़ी रकम बन जाती है। LPG Gas Subsidy Check 2026 के ये तरीके इतने आसान हैं कि आप मिनटों में अपनी स्थिति जान सकते हैं। अगर आपको पता चले कि सब्सिडी आनी बंद हो गई है तो तुरंत अपने डीलर या कस्टमर केयर से संपर्क करें। थोड़ी सी सजगता आपके लाभ को बरकरार रख सकती है।