How to Port Airtel to Jio – सबसे फास्ट और आसान तरीका, बिना नंबर खोए

क्या आप भी अपना Airtel नंबर Jio में शिफ्ट करना चाहते हैं? मैं समझ सकता हूँ क्योंकि कुछ महीने पहले मैंने भी यही सोचा था। मेरे कई दोस्तों ने how to port airtel to jio इस सवाल का जवाब मुझसे पूछा क्योंकि मैंने खुद यह प्रक्रिया अपने आप पूरी की थी। आज मैं आपको अपने अनुभव से बताऊंगा कि यह कितना आसान है और आप इसमे कैसे बिना किसी झंझट के अपना नंबर पोर्ट कर सकते हैं।

पोर्टिंग से पहले मेरी मानसिकता – शायद आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मैं 4 साल से Airtel यूजर था। पहले सब कुछ ठीक था लेकिन बीते एक साल में नेटवर्क की समस्या बढ़ गई। घर के अंदर अपने आप कॉल ड्रॉप होने लगे डेटा स्पीड कम होने लग गई। तो मैंने Jio के प्लान देखे और लगा कि ये ज्यादा बेहतर हैं। पर मन में डर एक था कहीं नंबर पोर्ट करवाने में दिक्कत न हो कहीं मेरा पुराना नंबर खो न जाए जो सबके साथ जुड़ा हुआ है।

अगर आप भी ऐसी ही चिंताओं से घिरे हैं तो घबराइए नहीं। मैं आपको how to port airtel to jio का पूरा प्रोसेस आसान तरीके से समझाता हूँ जिसे फॉलो करके आप आसानी से यह बदलाव कर सकते हैं।

सबसे पहले – क्या आप पोर्टिंग के लिए तैयार हैं?

पोर्टिंग शुरू करने से पहले इन बातों की चेकलिस्ट बना लें:

  1. आपका Airtel नंबर कम से कम 90 दिन पुराना होना चाहिए– https://www.trai.gov.in/ नियम के अनुसार
  2. कोई बकाया बिल नहीं होना चाहिए– अगर कोई पेंडिंग पेमेंट है तो पहले क्लियर कर लें
  3. आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए– और आधार आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए
  4. पोर्टिंग कोड (UPC) लेना न भूलें– यह सबसे जरूरी स्टेप है
Also read  पेट्रोल को कहें अलविदा! Hero Electric Cycle से बदले अपनी ज़िंदगी की रफ्तार

अब शुरू करते हैं असली प्रोसेस – how to port airtel to jio

पहला कदम: पोर्टिंग कोड लेना 

दोस्तों यह सबसे आसान स्टेप है। आपको बस अपने Airtel नंबर से 1900 पर एक मिस्ड कॉल देना है। या फिर आप PORT (स्पेस) अपना मोबाइल नंबर लिखकर 1900 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

मेरा सुझाव है कि एसएमएस वाला तरीका अपनाएं क्योंकि इससे आपके पास कोड का प्रूफ रहता है। इसमे 2-5 मिनट के अंदर आपको एक 8 डिजिट का कोड मिल जाएगा। इस कोड की वैलिडिटी 4 दिन तक होती है। यानी आपको यह कोड मिलने के 4 दिन के अंदर पोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।

एक छोटी टिप: मैंने शाम को कोड रिक्वेस्ट किया था और सुबह तक जवाब नहीं आया। पता चला कि रात में सिस्टम स्लो होता है। इसलिए सुबह या दोपहर में कोड रिक्वेस्ट करें तो तुरंत मिल जाता है।

दूसरा कदम: Jio से कनेक्ट होना

अब आपके पास दो रास्ते हैं:

रास्ता 1: ऑनलाइन बुकिंग (मेरी पसंद)

  • MyJio ऐप डाउनलोड करें https://www.jio.com/
  • ‘Port to Jio’ ऑप्शन चुनें
  • अपना नंबर और UPC कोड डालें
  • एड्रेस और टाइम स्लॉट चुनें (घर पर सिम डिलीवरी के लिए)
  • होम डिलीवरी के समय आधार वेरिफिकेशन होगा

रास्ता 2: Jio स्टोर जाना

  • नजदीकी Jio स्टोर या ऑथराइज्ड सेलर पर जाएं
  • अपना आधार कार्ड और UPC कोड दिखाएं
  • फॉर्म भरें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं
  • नया Jio सिम लेकर आएं

मैंने ऑनलाइन बुकिंग वाला रास्ता चुना क्योंकि इससे मेरा घर बैठे सब कुछ हो गया। अगले दिन Jio का एक्जीक्यूटिव आया, उसने मेरा आधार वेरिफिकेशन किया और नई सिम दे गया।

Also read  Vivo X200T India Launch: 27 जनवरी को आएगा नया प्रीमियम फोन, कैमरा और बैटरी पर बड़ा फोकस

तीसरा कदम: वेटिंग पीरियड और एक्टिवेशन

सिम मिलने के बाद उसे अपने फोन में डाल लें। अब यहाँ पर थोड़े धैर्य की जरूरत है। आपको इसमे 2 से 48 घंटे का इंतजार करना पड़ सकता है। मेरा नंबर तो 7 घंटे में एक्टिव हो गया था लेकिन मेरे एक दोस्त का 24 घंटे लगे।

इस दौरान क्या होता है?

  • आपका Airtel नंबर Jio नेटवर्क में ट्रांसफर हो रहा होता है
  • अंतिम कुछ घंटों के लिए आपका नंबर किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा
  • एक बार पोर्टिंग पूरी होने पर आपको Jio से वेलकम मैसेज आएगा

पोर्टिंग के बाद मेरा अनुभव

जब मैंने how to port airtel to jio यह प्रोसेस पूरी किया तो मुझे कुछ चीजें नोटिस करने को मिलीं:

  1. पहले दिन थोड़ी दिक्कत: कुछ लोगों को मेरा नंबर लग नहीं रहा था, लेकिन 24 घंटे बाद सब ठीक हो गया
  2. नेटवर्क क्वालिति बेहतर: मेरे एरिया में Jio का नेटवर्क Airtel से बेहतर था
  3. माय Jio ऐप बहुत उपयोगी: सारा कंट्रोल एक ऐप में – बैलेंस चेक करना, रिचार्ज करना, डाटा ट्रैक करना
  4. कस्टमर केयर: 198 पर कॉल करने पर तुरंत रिस्पॉन्स मिला, जो Airtel में नहीं मिलता था

नए यूजर्स के लिए जरूरी टिप्स

अगर आप how to port airtel to jio सर्च कर रहे हैं और पोर्टिंग करने जा रहे हैं तो यह टिप्स जरूर याद रखें:

  1. बैकअप लेना न भूलें: पोर्टिंग से पहले अपने कॉन्टैक्ट्स, मैसेजेस का बैकअप ले लें
  2. जरूरी SMS सेव करें: बैंक, पेमेंट ऐप्स से आने वाले OPS के मैसेज सेव कर लें
  3. सबको इनफॉर्म करें: परिवार, दोस्तों, ऑफिस को बता दें कि आप नंबर पोर्ट कर रहे हैं
  4. पहला रिचार्ज प्लान सोच-समझकर चुनें: Jio के कई प्लान हैं, अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें
Also read  Realme 15 सीरीज आ रही है! तहलका मचाने जानिए क्या-क्या खास होगा

आखिर में एक सवाल – क्या पोर्टिंग सही फैसला था?

मेरे लिए तो हाँ। 6 महीने हो गए Jio यूज करते हुए और मुझे कोई पछतावा नहीं है। हाँ, कभी-कभी किसी विशेष एरिया में नेटवर्क कमजोर हो जाता है पर ऐसा हर ऑपरेटर के साथ होता है। https://ashok79.com/pm-awas-yojana-list-2026-apna-naam-kaise-check-kare/

अगर आप भी how to port airtel to jio यह जानकारी ढूंढ रहे थे तो मुझे उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपकी सारी शंकाएँ दूर कर दी होंगी। यह प्रक्रिया वाकई में बहुत आसान है। बस TRAI के गाइडलाइन्स फॉलो करें और सही डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

जरा सोचिए…

क्या आप भी नेटवर्क की प्रॉब्लम से परेशान हैं? क्या महीने के आखिर में बिल ज्यादा आता है? अगर हाँ, तो एक बार how to port airtel to jio इस प्रक्रिया के बारे में गंभीरता से सोचिए। शायद यह आपके लिए भी अच्छा फैसला साबित हो। https://ashok79.com/how-to-apply-for-ayushman-card-online-2026/

क्या आपके मन में कोई सवाल है? नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं। मैं खुद इस प्रक्रिया से गुजर चुका हूँ, इसलिए आपकी मदद कर सकता हूँ।

Leave a Comment