क्या आप भी अपना पैसे सुरक्षित रखना चाहते हैं और उसके साथ ही एक अच्छा ब्याज पाना चाहते हैं अगर हाँ तो Post Office FD Scheme 2026 आपके लिए सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस FD में निवेश करना बहुत ही आसान है इसमे आपका पैसा सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित रहता है जिससे किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं रहता है और इसमे साथ ही आपको हर साल एक निश्चित ब्याज भी मिलता है। इसमे चाहे आप कम राशि से शुरू करें या फिर एक बड़ी राशि से यह योजना हर निवेशक के लिए उपयुक्त है।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि पोस्ट ऑफिस FD क्या है 2026 में ब्याज दर कितनी है कैसे निवेश करें और इससे आपको क्या फायदे मिलेंगे।
Post Office FD Scheme 2026 क्या है?
Post Office FD Scheme 2026 एक ऐसा निवेश है जिसमें आप अपना पैसा कुछ समय के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करते हैं और आप बदले मे तय ब्याज पाते हैं। यह योजना सरकारी गारंटी वाली होती है इसमे किसी प्रकार का कोई भी जोखिम नहीं होता है यानी इसमे आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
इसके मुख्य फायदा क्या है
- इसमे आपका पैसा 100% सुरक्षित है। और किसी भी जोखिम का खतरा नहीं रहता है।
- इसमे आपको तय अवधि में निश्चित ब्याज मिलता है।
- इसमे अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करते है तो ब्याज बढ़ जाता है। https://ashok79.com/post-office-fd-vs-sukanya-samriddhi-yojana-2026/
Post Office FD Scheme 2026 की ब्याज दर
2026 में पोस्ट ऑफिस FD स्कीम निवेशकों को एक अच्छा और निश्चित ब्याज देती है। आप अपनी जरूरत और योजना के अनुसार अलग-अलग अवधि चुन सकते हैं।
| अवधि | ब्याज दर (2026) |
| 1 वर्ष | 6.5% प्रति वर्ष |
| 2 वर्ष | 6.7% प्रति वर्ष |
| 3 वर्ष | 6.9% प्रति वर्ष |
| 5 वर्ष | 7.1% प्रति वर्ष |
नोट: यह ब्याज सालाना कंपाउंड होता है यानी हर साल मिलने वाला ब्याज आपके मूल जमा में जुड़ जाता है और अगले साल उस पर भी ब्याज मिलता है। https://www.indiapost.gov.in/Financial/Pages/FD.aspx
पोस्ट ऑफिस FD में निवेश कैसे करें
Post Office FD Scheme 2026 में निवेश करना बहुत ही आसान है बस आप नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर जाएँ।
- FD फॉर्म भरें और अपनी पहचान (आधार कार्ड / पैन कार्ड) दिखाएँ।
- निवेश की राशि और अवधि चुनें। आप 1 साल से 5 साल तक का टर्म चुन सकते है क्युकी लंबी अवधि के लिये व्याज डर ज्यादा होती है।
- उसके बाद पैसा जमा करें और रसीद जरूर (Deposit Receipt) ले लें।
अब आपका FD अकाउंट चालू हो जाएगा और हर महीने या साल के अंत में ब्याज आपके अकाउंट में जुड़ता रहेगा।
Post Office FD Scheme 2026 के फायदे
पोस्ट ऑफिस FD में निवेश करने के कई फायदे हैं। इसमे सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका पैसा सरकारी गारंटी के साथ पूरी तरह सुरक्षित रहता है यानी इसमे जोखिम बिल्कुल भी नहीं है। इसमें आप कम या जायद राशि से भी निवेश शुरू कर सकते हैं और निश्चित ब्याज पाते हैं। इसके अलावा ब्याज दर तय होती है जिससे आपको मार्केट की उतार-चढ़ाव की कोई चिंता नहीं रहती है। पोस्ट ऑफिस FD में अलग-अलग अवधि के विकल्प होते हैं जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1 से 5 साल तक का टर्म चुन सकते हैं। लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर ब्याज ज्यादा मिलता है। https://ashok79.com/post-office-fd-calculator-maturity-return/
इस योजना का एक और बड़ा फायदा यह है कि आप आसानी से ऑनलाइन या अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से निवेश शुरू कर सकते हैं और हर साल या अवधि पूरी होने पर ब्याज आपके अकाउंट में जुड़ता रहता है। यही कारण है कि पोस्ट ऑफिस FD सुरक्षित और आसान निवेश का सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है।
