How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana – ऑनलाइन और ऑफलाइन दोन आसान तरीके से

आज के समय को देखते हुए आपके पास डिग्री होना ही काफी नहीं है बल्कि आपके पास कोई न कोई स्किल या हुनर होना भी बहुत जरूरी है। क्यूकी हुनर हमेशा काम आता है अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि क्या नया हुनर सीखे या नौकरी करें या खुद का छोटा व्यवसाय शुरू करें तो आपको How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana? क्या है इसके बारे मे जरूर जानना चाहिये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस लेख में हम हम आपको बताएंगे कि PM Kaushal Vikas Yojana क्या है और आप इसमें आवेदन कैसे करें इसमे कौन कौन लाभ ले सकता है और इसमे कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं और इसमे ट्रेनिंग के बाद क्या क्या फायदा मिलता है।

PM Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) क्या है?

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) भारत सरकार की एक प्रमुख स्किल डेवलपमेंट योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देना है ताकि वे आसानी से नौकरी पा सकें या खुद का काम शुरू कर सकें।

इस योजना के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में फ्री ट्रेनिंग दी जाती है जैसे  कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, इलेक्ट्रिशियन, हेल्थकेयर, प्लंबिंग आदि। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जो पूरे भारत में मान्य होता है।

How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana मे आवेदन करना क्यू जरूरी है

बहुत से युवा इस योजना के बारे में सुनते तो हैं लेकिन उनको इसकी सही जानकारी नहीं होती है कि How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana क्या है और इसमे आवेदन की प्रक्रिया क्या है अगर आपको इसकी सही प्रक्रिया पता है तो आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और समय पर ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। सही जानकारी न होने के कारण कई लोग इस मौके से वंचित रह जाते हैं। इसलिए आवेदन की पूरी जानकारी जानना जरूरी है आइये इसे विस्तार से जानते हैं। Skill India Official Portal 

PM Kaushal Vikas Yojana में कौन कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना में जो भी व्यक्ति आवेदन करेगा वह व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए। इसमे आमतौर पर 15 से 45 वर्ष के बीच की आयु वाले युवा ही आवेदन कर सकते हैं।

अगर आपने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है या फिर आप बेरोजगार हैं या आप कोई नई स्किल सीखना चाहते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता जरूरी हो सकती है इसलिए कोर्स की शर्तें जरूर पढ़ लें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

जब आप सोचते हैं कि How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana के बारे मे तो आपके मन में यह सवाल भी आता होगा कि इसमे किन किन दस्तावेजों की जरूरत पढ़ती होगी आमतौर पर इस योजना मे यह दस्तावेज मांगे जाते है आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाईल नंबर जो आधार कार्ड मे लिंक हो, शैक्षिक प्रमाण पत्र अगर आपके पास है तो ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए क्योंकि उसी पर OTP और अन्य जानकारी भेजी जाती है।

How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana Online?

अब सबसे जरूरी सवाल यह है की How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana Online कैसे करे इसको online करने का तरीका बहुत ही आसान है।

सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको Candidate Registration या Apply Now का विकल्प दिखाई देगा। उस विकल्प पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और OTP से सत्यापन करना होगा।

इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम पता, जन्म तिथि, शिक्षा, और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी ध्यान दे इसमे सभी जानकारी बिल्कुल ठीक से भरे।

फिर आप अपनी रुचि के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं और अपने नजदीकी ट्रेनिंग सेंटर का चयन कर सकते हैं।

सारी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा। यही इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया है जो काफी आसान और सीधी है अगर आपको इसमे कोई दिक्कत आती है तो नीचे कमेन्ट करके पूछ सकते हैं।

PM Kushum Yojana Price List यहाँ देखे

PM Kaushal Vikas Yojana में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है तो आप इसमे ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए अपने नजदीकी PMKVY ट्रेनिंग सेंटर पर जाएं। वहां से आवेदन फॉर्म लें उसे भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें। सेंटर के अधिकारी आपकी जानकारी की जांच करेंगे और आपका नामांकन कर देंगे।

PMKVY में कौन-कौन से कोर्स मिलते हैं?

इस योजना में कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं ताकि हर युवा अपनी रुचि और जरूरत के अनुसार चुनाव कर सके।

जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री, मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, ब्यूटीशियन, सिलाई, फैशन डिजाइन, हेल्थकेयर असिस्टेंट आदि। आप ऐसा कोर्स चुनें जो भविष्य में आपको रोजगार दिलाने में मदद करे और आपकी उसमे रुचि भी हो।

अगर आपने PM आवास योजना मे apply किया है तो उसकी लिस्ट चेक करने के लिये PM Awas Yojana 2026 ki List गाइड देखें।

ट्रेनिंग के बाद क्या फायदा मिलेगा?

इसमे ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एक परीक्षा होती है। परीक्षा पास करने के बाद आपको एक सरकारी सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट पूरे भारत में मान्य होता है और नौकरी पाने में मदद करता है। कई ट्रेनिंग सेंटर प्लेसमेंट सहायता भी देते हैं। अगर आप चाहें तो सीखी हुई स्किल के आधार पर अपना छोटा व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

क्या PMKVY में पैसे मिलते हैं?

बहुत से लोग पूछते हैं कि How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana के साथ-साथ क्या इसमें पैसे भी मिलते हैं? इस योजना का मुख्य लाभ फ्री ट्रेनिंग है। कुछ कोर्स में स्टाइपेंड मिल सकता है लेकिन यह हर जगह अनिवार्य नहीं होता। सरकार का मकसद आपको ऐसा हुनर देना है जिससे आप भविष्य में खुद कमाई कर सकें।

अगर आप भी मुफ़्त मे बिजली पाना चाहते हैं तो हमारा ब्लॉग PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Kya hai देख सकते हैं जिसमे आपको सभी जानकारी मिलेगी

PM Kaushal Vikas Yojana के मुख्य फायदे

इस योजना के कई फायदे हैं

  • मुफ्त स्किल ट्रेनिंग
  • सरकारी सर्टिफिकेट
  • नौकरी पाने में मदद
  • स्वरोजगार का अवसर
  • आत्मनिर्भर बनने का मौका

अगर आप मेहनत और लगन से ट्रेनिंग पूरी करते हैं तो यह योजना आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती है।

निष्कर्ष – क्या आपको आवेदन करना चाहिए?

अगर आप बेरोजगार हैं या कोई नई स्किल सीखना चाहते हैं तो अब आपको समझ आ गया होगा कि How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana और यह प्रक्रिया कितनी आसान है।

यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। फ्री ट्रेनिंग, सरकारी सर्टिफिकेट और रोजगार की संभावना ये सब एक साथ मिलना आसान नहीं होता।

इसलिए समय बर्बाद न करें। अपनी रुचि के अनुसार कोर्स चुनें आवेदन करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में पहला कदम उठाएं।

Leave a Comment