घर पर वजन कैसे कम करें – बिना जिम के आसान और असरदार तरीके

बिना जिम के घर पर वजन कैसे कम करें: आसान और प्राकृतिक उपाय

क्या आप भी उन लाखों लोगों में से हैं जो वजन कम करना तो चाहते हैं लेकिन आपके पास जिम जाने का समय और पैसा नहीं है? या फिर जिम का माहौल आपको पसंद नहीं आता? अगर हाँ तो घबराइए नहीं। बिना जिम के घर पर वजन कम करना बिल्कुल संभव है बशर्ते आप थोड़ी नियमितता और सही जानकारी के साथ काम करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाने के लिये समय नहीं है। पर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप अपने फिटनेस लक्ष्य को भूल जाएँ। मेरा मानना है कि स्वस्थ शरीर का सफर आपकी रसोई और आपके लिविंग रूम से ही शुरू होता है। चलिए आज हम बात करते हैं कुछ ऐसे ही प्राकृतिक और व्यावहारिक तरीकों की जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही वजन कम कर सकते हैं।

  1. सबसे पहला कदम: खान-पान में करें ये छोटे-बड़े बदलाव

वजन कम करने का सफर 80% हमारी थाली से ही शुरू होता है। अगर आप जिम न भी जाएँ तो भी आप अपनी डाइट पर ध्यान देकर बहूत शानदार नतीजे पा सकते हैं।

  • पानी है सबसे बड़ा मित्र: सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। खाने से आधे घंटे पहले एक-दो गिलास पानी पी लें। इससे आप ज़रूरत से ज़्यादा खाना खाने से बच जाएंगे। यह एक बेहद आसान तरीका है घर पर वजन कम करने का।
  • प्रोटीन पर दें जोर: अपने हर मील में प्रोटीन वाली चीज़ ज़रूर शामिल करें। दाल, चना, पनीर, दही, अंडा या मछली। प्रोटीन पेट भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है जो वजन घटाने के लिए ज़रूरी है।
  • चीनी और मैदा को कहें अलविदा: पैकेट बंद चीजे जैसे जूस, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई और मैदे से बनी चीज़ें (समोसे, कचौड़ी, ब्रेड) का सेवन कम से कम कर दें। यह सबसे बड़ा बदलाव है जो आपको बेहद फ़ायदा पहुँचाएगा।
  1. घर पर ही शुरू करें ये साधारण एक्सरसाइज़

दोस्तों जिम में भारी-भरकम मशीनें से ही एक्सरसाइज़ नहीं होतीं। आपके शरीर का वज़न ही आपका सबसे अच्छा उपकरण है।

  • सूर्य नमस्कार: रोज़ सुबह सिर्फ़ 5-7 राउंड सूर्य नमस्कार के पूरे शरीर पर कमाल का असर दिखता है। यह कार्डियो और स्ट्रेचिंग दोनों का काम करता है।
  • सीढ़ियाँ चढ़ें-उतरें: अगर आपके घर में सीढ़ियाँ हैं, तो यह आपका पर्सनल स्टेयरमास्टर है। दिन में 10-15 मिनट सीढ़ियाँ चढ़ना एक बेहतरीन वर्कआउट है।
  • पैदल चलना न भूलें: रोज़ाना 30-40 मिनट तेज कदमों से पैदल चलें। इसे आप शाम को किसी पार्क में या घर के आसपास ही कर सकते हैं। यह बिना जिम के वजन कम करने का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।
  1. दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें

छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़ा बदलाव लाती हैं।

  • अच्छी नींद लें: रोज़ 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना बहुत ज़रूरी है। नींद पूरी न होने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं।
  • तनाव से दूर रहें: तनाव में हम अक्सर अनहेल्दी चीज़ें खाने लगते हैं। ध्यान लगाएँ, गहरी सांस लें, या अपना कोई शौक पूरा करें।
  • घर के काम करें: खुद से झाड़ू लगाना, पोंछा लगाना, बागवानी करना या बच्चों के साथ खेलना भी शारीरिक गतिविधि होती जो बजन कम करने मे काफी मददगार है। इसे हल्के में न लें।
  1. धैर्य रखें और यथार्थवादी लक्ष्य बनाएँ

याद रखें, वजन कम करना कोई रेस नहीं है। हफ्ते में आधा या एक किलो वजन कम करना भी बढ़िया प्रगति है। ऐसे नाटकीय डाइट प्लान या दवाइयों से दूर रहें जो तुरंत असर दिखाने का दावा करते हैं। स्वास्थ्य के साथ समझौता न करें। https://ashok79.com/what-happens-if-you-drink-cold-water-in-winter/

Also read  सर्दियों में रम शराब पीने के फायदे और नियम

निष्कर्ष:

बिना जिम के घर पर वजन कम करने का रास्ता थोड़ा लंबा ज़रूर है लेकिन यह ज़्यादा टिकाऊ और स्वास्थ्यवर्धक है। इस सफर में आप अपने शरीर को बेहतर तरीके से समझना सीखते हैं। बस आज से ही एक छोटी शुरुआत करें चाहे वह एक गिलास पानी ज्यादा पीने की हो या दस मिनट टहलने की।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  1. क्या बिना डाइटिंग के, सिर्फ एक्सरसाइज़ से घर पर वजन कम कर सकते हैं?
    जवाब: बिल्कुल कर सकते हैं, लेकिन यह थोड़ा सा मुश्किल और एक धीमा रास्ता होगा। अगर आप एक्सरसाइज़ तो कर रहें है लेकिन खान-पान पर कंट्रोल न रखें तो कैलोरी बर्न करने के बजाय आप ज़्यादा कैलोरी शरीर में डाल रहे होंगे। सबसे अच्छा तरीका दोनों पर संतुलित तरीके से काम करना है।
  2. घर पर वजन कम करने के लिए दिन में कितनी देर एक्सरसाइज़ करनी चाहिए?
    जवाब: शुरुआत में दिन के सिर्फ 20-30 मिनट भी काफी हैं। जैसे 15 मिनट सूर्य नमस्कार और 15 मिनट तेज चलना। जैसे आपकी क्षमता बढ़े आप 45 मिनट से एक घंटे तक का समय दे सकते हैं। ज़रूरी नहीं कि यह समय एक साथ ही हो आप इसे दिनभर में बाँट भी सकते हैं।
  3. क्या कोई ऐसा सप्लीमेंट है जो बिना एक्सरसाइज़ घर पर वजन कम करने में मदद करे?
    जवाब: बाजार में ऐसे कई सप्लीमेंट्स का दावा किया जाता है लेकिन इनपर निर्भर रहना ठीक नहीं है। कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। प्राकृतिक चीज़ें जैसे ग्रीन टी, त्रिफला चूर्ण या अजवाइन का पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं लेकिन दोस्तों यह भी कोई जादू की छड़ी नहीं हैं। इनके साथ भी डाइट और एक्सरसाइज़ ज़रूरी है। https://www.careinsurance.com/blog/health-insurance-articles/ways-to-lose-weight-hindi
  4. मैं पूरे दिन ऑफिस में बैठा रहता हूँ। घर पर वजन कम करने के लिए मैं क्या कर सकता हूँ?
    जवाब: इसके लिए आप दिनभर में छोटे-छोटे ब्रेक लें। हर एक घंटे पर 5 मिनट के लिए उठकर टहल लें। लंच टाइम में थोड़ी सी सैर करें। ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल शुरू करें। शाम को घर आकर थोड़ी सी स्ट्रेचिंग या योगा कर लें। छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़ा असर दिखाती हैं।
Also read  बादाम खाने के फायदे और नुकसान, इसके साथ साथ यह भी देख लीजिये एक गलती से बिगड़ सकती है सेहत

Leave a Comment