LIC FD Scheme: 2026 नई ब्याज दर, फायदे और पूरी प्रक्रिया हिंदी में

LIC FD Scheme: दोस्तों आज के समय मे सभी अपनी लाइफ के लिये या अपने बच्चों के भविष्य के लिये कुछ पैसे जोड़ना चाहाते हैं जिससे उनको पता भी ना लगे और एक मोटा अमाउन्ट भी जमा हो जाये। लेकिन वे इस चिंता से परेशान रहते हैं कि बचत कहां करें जो सुरक्षित भी हो और अच्छा मुनाफा भी दे सके? आजकल जिसके महूँ सुनो वह शेयर बाजार की ही बात करता है लेकिन हर किसी का दिल उस जोखिम के लिए नहीं मानता है। अगर आपकी भी यही सोच है तो आप अकेले नहीं हैं। मेरे चाचा जी भी ऐसे ही सोचते थे जब तक उन्होंने LIC FD Scheme के बारे में नहीं जाना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज हम आपको LIC FD Scheme के बारे में बड़ी आसानी से बताएंगे जिससे आपके सारे सवालों का जबाब इसी ब्लॉग मे मिल जायगा। बता दे यह कोई जटिल प्लान नहीं है बल्कि आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का एक साधारण सा उपाय है।

LIC FD Scheme आखिर है क्या? जानिए आसान भाषा में

सीधी सी बात है, LIC FD Scheme यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना है। यह भी बिल्कुल बैंक की एफडी की तरह ही काम करती है। आप इसमे एक तय रकम कुछ सालों के लिए LIC के पास जमा कर देते हैं और बदले में वे आपको एक गारंटीड ब्याज दर के साथ बपास देते हैं। इसमे समय पूरा होने पर आपको आपका पूरा पैसा वापस मिल जाता है साथ में ब्याज भी मिलता है।

Also read  Bijli Bill Mafi Scheme 2026 : क्या है पूरी जानकारी और कैसे उठाएं लाभ?

2026 में LIC FD Scheme के क्या हैं फायदे?

इस योजना को चुनने के पीछे कई ठोस वजहें हैं:

  • भरोसा:दोस्तों LIC का नाम ही काफी है। यह सरकार के तहत काम करने वाली देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है।
  • रिस्क से दूर:इसमें आपका पैसा शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से अलग रहता है। ब्याज दर शुरू में ही तय हो जाती है की आपको कितना व्याज मिलेगा और कितना पैसा मिलेगा।
  • लंबी अवधि के लिए बढ़िया:अगर आप 5 से 10 साल के लिए पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह एक शानदार विकल्प है।
  • ब्याज दरें:2026 में, LIC FD Scheme पर ब्याज दरें 7% से 5% के बीच चल रही हैं। हालांकि यह दर समय-समय पर बदलती रहती है।

LIC FD में निवेश करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

किसी भी निवेश पर कदम रखने से पहले पूरी जानकारी जुटाना बहुत जरूरी होता है।

  • अवधि:आमतौर पर यह योजना 3 साल से लेकर 10 साल तक के लिए होती है।
  • कर का पहलू:इस पर मिलने वाले ब्याज पर आपकी आयकर स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा। यह बैंक एफडी जैसा ही होता है। https://www.rbi.org.in/
  • जल्दी निकासी:इसमे अगर आपको पैसे की जरूरत पड़ गई और आपको पैसा जल्दी निकालना है तो आप निकाल सकते हैं लेकिन इसमें कुछ शुल्क काटा जा सकता है या ब्याज दर कम मिल सकता है।

दोस्तों मेरी यही सलाह है की LIC FD Scheme में पैसा आप तभी लगाएं जब आपको अगले कुछ सालों तक पैसा चाहिए ही नहीं। क्युकी यह कोई आपातकालीन फंड नहीं है।

Also read  सरकार दे रही है Free Sewing Machine – जानिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और पूरी जानकारी

आप कैसे शुरू कर सकते हैं?

LIC FD में निवेश करने का तरीका बहुत ही आसान है:

  1. अपने नजदीकी LIC कार्यालय में जाएं।
  2. एक एजेंट सेLIC FD Scheme के बारे में विस्तार से बात करें।
  3. सभी दस्तावेज (आधार, पैन) और एक चेक लेकर जाएं।
  4. फॉर्म भरकर जमा कर दें।

आजकल कुछ एजेंट ऑनलाइन प्रक्रिया में भी मदद कर देते हैं। https://www.licindia.in/

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: क्या LIC FD बैंक FD से बेहतर है?
जवाब: दोनों के अपने अलग अलग फायदे हैं। LIC FD का सबसे बड़ा फायदा LIC का भरोसेमंद ब्रांड है। ब्याज दरें लगभग समान होती हैं। बैंक FD ₹5 लाख तक DICGC गारंटी के दायरे में आती है जबकि LIC FD नहीं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं।

सवाल: क्या इस योजना में बीमा का फायदा भी मिलता है?
जवाब: नहीं LIC FD Scheme एक शुद्ध निवेश योजना है इसमें कोई जीवन बीमा कवर शामिल नहीं होता। यह सिर्फ एक फिक्स्ड डिपॉजिट है। https://ashok79.com/post-office-fd-scheme-2026-byaaj-fayde-kaise-khole/

सवाल: क्या निवेश पर कोई टैक्स बचत मिलती है?
जवाब: जी नहीं। LIC FD पर Tax Saving की कोई सुविधा नहीं है। यह आयकर अधिनियम की धारा 80C के दायरे में नहीं आती है। https://ashok79.com/post-office-fd-scheme-2025/

सवाल: मैं अपना ब्याज कितने समय बाद प्राप्त कर सकता हूं?
जवाब: आप ब्याज को त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक, या वार्षिक आधार पर प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। या फिर इसे परिपक्वता तक जमा होने दे सकते हैं जिसे कम्पाउंडिंग कहते हैं।

निष्कर्ष: क्या यह योजना आपके लिए है?

अगर आप एक साधारण निवेशक हैं, जोखिम से डरते हैं, और LIC जैसे बड़े नाम पर भरोसा करते हैं, तो LIC FD Scheme 2026 में भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह आपके वित्तीय पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने का काम करेगी। बस याद रखें कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी वित्तीय हालत और जरूरतों को समझ लें।

Also read  E Shram Card Download by Mobile Number, जाने पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप

Leave a Comment