महाकुंभ मे जबरदस्त भीड़: दोस्तों उत्तरप्रदेश के प्रयागराज मे महाकुंभ मेला आज अपने 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है और श्रद्धालुओं का उत्साह यह बढ़ते जा रहा है। आज सुबह 11 बजे तक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया है। दोस्तों अब तक कुल 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो चुके हैं। मौनी अमावस्या से एक दिन पहले संगम नगरी प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रशासन और सुरक्षा विभाग इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
महाकुंभ मे भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारी
बीती रात से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार कई बैठकें कीं ताकि भारी भीड़ को संभालने की रणनीति तैयार की जा सके। ताकि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर कुंभ कमांड कंट्रोल सेंटर में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता ADG जोन भानु भास्कर और कमिश्नर ने की थी। इसमें DM, CRPF, ITBP, पुलिस, रेलवे सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे हैं।

महाकुंभ मे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी
दोस्तों सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बता दे संगम के आधे हिस्से को सील कर दिया गया है। और सुरक्षा के लिए पीपा पुलों पर गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और CRPF के जवान तैनात हैं।
यातायात प्रबंधन और प्रशासन की अपील
DM ने प्रयागराज के स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे मेला क्षेत्र में कार से न आएं। उन्होंने कहा है की अगर संभव हो तो पैदल या बाइक से यात्रा करें ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात जाम का सामना न करना पड़े। मौजूदा स्थिति यह है कि सड़कें और गलियां पूरी तरह से भर चुकी हैं। स्टेशन या बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को पार्किंग से 10-12 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है।
स्नान व्यवस्था में बदलाव
दोस्तों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने स्नान व्यवस्था में बदलाव किए हैं। वाराणसी और जौनपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को झूंसी के एरावत घाट पर स्नान करने का निर्देश दिया गया है। मिर्जापुर चित्रकूट और रीवा की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं से अरैल घाट पर स्नान करने की अपील की जा रही है। वहीं अयोध्या और लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को रसूलाबाद और फाफामऊ की तरफ रोककर स्नान करने का निर्देश दिया गया है।
पांटून पुलों की स्थिति
संगम क्षेत्र में पांटून पुलों की स्थिति को नियंत्रित किया गया है। जो पांटून पुल कल बंद किए गए थे उन्हें आज भी बंद रखा गया है। केवल अखाड़ों के स्नान के लिए कल इन्हें खोला जाएगा। संगम की तरफ से अखाड़ों की ओर जाने के लिए केवल पांटून पुल नंबर 13 खुला हुआ है। वहीं बाहरी श्रद्धालुओं के लिए पांटून पुल नंबर 15 का उपयोग किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की अनाउंसमेंट
मेले में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि श्रद्धालु संगम क्षेत्र में भीड़ न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पार्किंग क्षेत्रों से ही स्नान घाट तक पैदल जाने की अपील की जा रही है। यह भी अनुरोध किया जा रहा है कि लोग संयम बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन की चुनौतियां और समाधान
प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना और उनके लिए सुरक्षित एवं सुगम स्नान व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए लगातार अधिकारियों की टीमें तैनात हैं। यातायात जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।https://www.bhaskar.com/mahakumbh/news/mahakumbh-live-28-january-prayagraj-kumbh-mela-shahi-snan-photo-video-update-naga-sadhu-yogi-adityanath-134369452.html
निष्कर्ष
महाकुंभ मेला भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है। प्रशासन और सुरक्षा बल इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनते हुए संयम और अनुशासन बनाए रखें। धन्यवाद https://ashok79.com/maha-kumbh-famous-iitian-baba-abhay-singh/
