PM Free Laptop Yojana: क्या छात्रों को सच में मिलेगा मुफ्त लैपटॉप? जानें सही जानकारी

आजकल इंटरनेट पर हर जगह आपको संदेश देखने को मिलते हैं कि PM Free Laptop Yojana” शुरू की गई है और सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मिलेगा। इससे छात्रों और उनके माता-पिता में उत्सुकता और उत्साह दोनों होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लेकिन सच तो यह है कि बहुत सारे वायरल लिंक और सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी होते हैं। जिनसे केवल धोखाधड़ी का खतरा बढ़ता है।

इस ब्लॉग में हम बड़ी आसानी से समझाएंगे कि PM Free Laptop Yojana क्या है और कौन सी योजनाएँ सच में उपलब्ध हैं या फिर कैसे आप फर्जी स्कीम से सुरक्षित रह सकते हैं।

पीएम फ्री लैपटॉप योजना – सच क्या है?

सच यह है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी कोई मुफ्त लैपटॉप योजना शुरू नहीं की है। Press Information Bureau (PIB) ने साफ किया है कि सोशल मीडिया और WhatsApp पर वायरल हो रहे संदेश फर्जी हैं। ऐसे फर्जी लिंक पर फॉर्म भरना या अपना personal डेटा देना खतरनाक हो सकता है। इसीलिए हमेशा सिर्फ आधिकारिक सरकारी पोर्टल्स जैसे gov.in या nic.in पर ही जानकारी लें फिर और आगे का फॉर्म भरें।

क्यों फैलती है यह अफ़वाह?

यह अफ़वाह इसलिए फैलती है क्योंकि कई फर्जी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया लिंक “free laptop” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके लोगों को आकर्षित करते हैं। लोग अपने Aadhaar और बैंक डिटेल्स या अन्य संवेदनशील जानकारी इन फर्जी साइट्स पर डाल देते हैं जिससे उनका व्यक्तिगत डेटा खतरे में पड़ सकता है। अक्सर यह scams छात्रों और उनके माता‑पिता को जल्दी लाभ देने का झांसा देकर एक बड़ा धोखा देते हैं। इसलिए हमेशा सरकारी और आधिकारिक पोर्टल्स जैसे gov.in या nic.in पर ही भरोसा करना चाहिए।

क्या राज्य सरकारें देती हैं फ्री लैपटॉप?

हाँ कुछ राज्य सरकारें छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप स्कीम चला रही हैं लेकिन ये केवल राज्य या संस्थागत स्तर की योजनाएँ होती हैं राष्ट्रीय स्तर की नहीं। उदाहरण के लिए तमिल नाडु में Ulagam Ungal Kaiyil Scheme के तहत कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को लैपटॉप दिए जाते हैं। इसके अलावा भी AICTE Free Laptop Yojana तकनीकी और मैनेजमेंट छात्रों के लिए उपलब्ध है जिसमें Aadhaar और आय प्रमाण आवश्यक होते हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य छात्रों की डिजिटल शिक्षा और तकनीकी साक्षरता बढ़ाना है। https://ashok79.com/mahila-rojgar-yojana-list-2026/

आप फर्जी स्कीम से कैसे बचें?

फर्जी लैपटॉप स्कीम से बचने के लिए आप हमेशा सरकारी और आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे gov.in, nic.in या pib.gov.in का ही उपयोग करें। किसी भी unknown लिंक पर Advance फीस या personal डेटा न दें। OTP बैंक पासवर्ड या Aadhaar details को किसी अनजान साइट पर कभी साझा न करें। सोशल मीडिया जैसे WhatsAp, फेसबुक या ट्विटर पर वायरल हो रहे लिंक पर अंधाधुंध भरोसा करना आपको खतरे में डाल सकता है। हमेशा official sources से ही जानकारी लेकर ही किसी योजना में आवेदन करें https://ashok79.com/subhadra-yojana-new-list-2026-status-check/

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: क्या PM Free Laptop Yojana सच में है?
नहीं PIB ने साफ किया है कि यह राष्ट्रीय स्तर पर नहीं है।

Q2: अगर कोई वेबसाइट मुफ्त लैपटॉप देने का कहती है तो क्या करें?
भरोसा न करें। यह अक्सर फर्जी और जोखिम भरी होती है।

Q3: क्या राज्य सरकारें लैपटॉप देती हैं?
हाँ कुछ राज्यों में जैसे तमिल नाडु और AICTE के तहत छात्रों को लैपटॉप मिलते हैं।

Q4: असली सरकारी योजनाओं को कैसे verify करें?
PIB Fact Check और MyScheme Portal देखें

निष्कर्ष

संक्षेप में PM Free Laptop Yojana राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद नहीं है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लिंक अक्सर फर्जी होते हैं। छात्रों और अभिभावकों को चाहिए कि वे केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल्स जैसे gov.in, nic.in या PIB से ही जानकारी लें और किसी भी अनजान वेबसाइट पर personal डेटा या advance फीस न दें। वहीं कुछ राज्य सरकारें और संस्थाएँ जैसे तमिल नाडु या AICTE अपने पात्र छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देती हैं। सही जानकारी और सावधानी से ही छात्र डिजिटल शिक्षा और सरकारी लाभ सुरक्षित तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer

यह ब्लॉग केवल जानकारी और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया है। यहां दी गई सभी जानकारी सरकारी स्रोतों (जैसे PIB, gov.in, nic.in) और सार्वजनिक रिपोर्टों पर आधारित है। “PM Free Laptop Yojana” जैसी राष्ट्रीय योजना वर्तमान में मौजूद नहीं है। किसी भी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर व्यक्तिगत डेटा, बैंक डिटेल्स, OTP या Aadhaar नंबर साझा करना जोखिम भरा हो सकता है। कृपया केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल्स से ही योजना की जानकारी लें। https://ashok79.com/how-to-apply-pm-kisan-scheme-2026/

Leave a Comment