प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त हुई जारी: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।, इन किसनों को नहीं मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त हुई जारी: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होने वाली है लेकिन अगर आपने इसका ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इसको 15 फरवरी तक पूरा करा ले नहीं तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वी किस्त का लाभ नहीं मिल सकेगा आइए आपको बताते हैं कि यह योजना कैसे काम करती है और ई-केवाईसी क्यों जरूरी है।

ई-केवाईसी क्यों है जरूरी?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ई-केवाईसी किसानों की पहचान सत्यापित करने की एक प्रक्रिया है जिसके जरिए सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ सही व्यक्ति को ही मिल सके। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो आपका नाम अगली किस्त से हट सकता है। इसलिये अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो सबसे पहले ई-केवाईसी करवाये अन्यथा किस्त का लाभ नहीं मिलेगा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त हुई जारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त हुई जारी

कितने किसान होंगे प्रभावित?

जिले में कुल 2,43,797 किसान इस योजना के लाभुक हैं। इनमें से 2,38,339 किसानों ने ई-केवाईसी करा लिया है। लेकिन 5,458 किसानों ने अभी तक यह ई-केवाईसी पूरी नहीं की है। इनमें सबसे ज्यादा कुचायकोट प्रखंड के किसान है जिनकी संख्या 1201 है और सबसे कम थावे प्रखंड के है जिनकी संख्या सिर्फ 87 है। आपको बता दे अगर इन किसानों ने 15 फरवरी तक ई-केवाईसी नहीं कराया, तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिल सकेगी इसलिये सबसे पहले ई-केवाईसी कराये इसकी बहुत ही सरल प्रक्रिया है नीचे दिये गए बिन्दु को फॉलो करें।

ई-केवाईसी कैसे कराएं?

अगर आप ई-केवाईसी कराने में असमर्थ हैं तो निम्नलिखित स्थानों से मदद ली जा सकती है:

  • आइपीपीबी (IPPB) और सीएससी (CSC) केंद्र: यहां जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • कृषि सलाहकार या बीटीएम: किसी तकनीकी मदद के लिए इनसे संपर्क करें।
  • एटीएम: कुछ बैंक एटीएम भी ई-केवाईसी की सुविधा देते हैं।

ई-केवाईसी कैसे चेक करे पूरी है या नहीं

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है और घर बैठे चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां आपको “फार्मर कॉर्नर” का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद “ई-केवाईसी स्टेटस” का ऑप्शन चुनें। अपना आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है तो स्क्रीन पर संबंधित संदेश दिखाई देगा। यदि नहीं हुई है तो आपको इसे तुरंत पूरा करने का निर्देश मिलेगा। अगर किसी प्रकार की परेशानी आए, तो नजदीकी सीएससी केंद्र या कृषि अधिकारी से मदद लें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त हुई जारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त हुई जारी

सरकार का कदम:

कृषि विभाग ने इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। इसमें मुखिया, वार्ड सदस्य और सरपंच जैसे जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि अगर उनके आधार कार्ड या किसी अन्य दस्तावेज में कोई गलती है तो इसे तुरंत ठीक करवा लें।

योजना की विशेषताएं:

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है। अब तक 18 किस्तों का भुगतान हो चुका है और किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

प्रखंडवार ई-केवाईसी की स्थिति:

प्रखंडकुल लाभुकई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान
बैकुंठपुर31,097691
बरौली12,080282
भोरे22,046344
विजयीपुर17,704305
गोपालगंज8,594224
हथुआ16,680390
कुचायकोट36,7601201
मांझा14,251442
कटेया19,899378
पंचदेवरी15,247287
फुलवरिया15,478356
सिधवलिया14,683167
उचकागांव14,016304
थावे5,26487
कुल2,43,7975,458

यह भी देखें https://ashok79.com/pm-kisan-yojana-19-be-kisht-jari/

अपील:

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभुक हैं और आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें। यह आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि आपको योजना का लाभ मिलता रहे। किसी भी दिक्कत की स्थिति में नजदीकी कृषि कार्यालय या सीएससी केंद्र से संपर्क करें।

सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय पर दस्तावेज सत्यापन कराना बेहद जरूरी है। आपकी एक छोटी सी सतर्कता आपकी आर्थिक मदद में बड़ी भूमिका निभा सकती है

Leave a Comment