Ration Card Update 2026: घर बैठे ऑनलाइन करें नाम, पता या सदस्य जोड़ने की पूरी प्रक्रिया

दोस्तों अगर आपके घर का भी राशन कार्ड कई साल पुराना हो गया है या फिर आपने हाल ही में शादी की है या फिर बच्चा हुआ है या आपका पता बदला है तो यह जानकारी सीधे आपके लिए ही है इसे अनदेखा बिल्कुल भी न करें। Ration Card Update करने की प्रक्रिया में पिछले कुछ सालों से काफी आसानी आई है। अब आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड अपडेट या नया राशन कार्ड बनवा सकते हैं। लेकिन इसमे हमको कई बार प्रक्रिया थोड़ी उलझन भरी लगती है। दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि Ration Card Update के नए नियम क्या हैं और आप इसे कैसे करवा सकते हैं बड़ी आसानी से।

Ration Card Update क्यों जरूरी है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आपकी जानकारी के लिये बता दे की राशन कार्ड सिर्फ सस्ता अनाज पाने का कार्ड नहीं है बल्कि यह आपके पूरे परिवार का एक महत्वपूर्ण पहचान और निवास प्रमाण पत्र भी है। इसको आप सरकारी योजनाओं का पासपोर्ट भी कह सकते हैं। अगर आपके राशन कार्ड मे दर्ज की गई जानकारी गलत है या जायद पुरानी हो गई है तो आपके सामने निम्न समस्याएं आ सकती हैं:

  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से राशन न मिल पाना।
  • आय प्रमाण पत्र डोमिसाइल सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज न बन पाना।
  • कई सरकारी लाभ और सब्सिडी से वंचित रह जाना।

इसलिए आप समय-समय पर अपना राशन कार्ड अपडेट करवाते रहे यह आपके लिये बहुत जरूरी है।

2026 में राशन कार्ड से जुड़े नए बदलाव और प्रावधान

हाल के वर्षों में ज्यादातर राज्यों ने अपनी राशन व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटाइज कर दिया है। 2026 में यह प्रक्रिया और भी सुदृढ़ हुई है। इसमे कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  1. मोबाइल ऐप का बढ़ता दायरा:अब ज्यादातर राज्यों ने अपने-अपने ऐप लॉन्च कर दिए हैं (जैसे उत्तर प्रदेश का ‘राशन ऐप’, बिहार का ‘डिजिटल बिहार’ पोर्टल)। इन ऐप्स के जरिए आप न सिर्फ आवेदन कर सकते हैं बल्कि अपने आवेदन की स्थिति (एप्लिकेशन स्टेटस) और राशन डीलर की डिटेल भी ट्रैक कर सकते हैं।
  2. आधार सीडिंग का अनिवार्य होना:अब Ration Card Update की प्रक्रिया में परिवार के हर सदस्य का आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है यह अब लगभग सभी राज्यों में अनिवार्य हो गया है। इससे ‘घोस्ट राशन कार्ड’ (फर्जी कार्ड) की समस्या पर काबू पाया जा रहा है।
  3. ई-राशन कार्ड की मान्यता:अब फिजिकल राशन कार्ड की जगह ई-राशन कार्ड (डिजिटल/पीडीएफ वर्जन) को भी पूरी तरह से मान्यता दी जा चुकी है। आप इसको राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे दुकान पर QR कोड स्कैन कराकर दिखाया जा सकता है।
  4. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (Aadhaar Based Authentication):राशन की दुकान पर अब अंगूठे के निशान या आईरिस स्कैन के जरिए ही राशन मिलता है। इसलिए परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट होना बेहद जरूरी है।

Ration Card Update : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हर राज्य का अपना अलग अलग पोर्टल होता है लेकिन प्रक्रिया सब मे लगभग एक जैसी ही होती है। आइए इसे सामान्य स्टेप्स समझते हैं।

  1. सही वेबसाइट ढूंढें:सबसे पहले आप अपने राज्य के खाद्य सिविल सप्लाइज या उपभोक्ता मामलों के विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जैसे, दिल्ली के लिए delhi.gov.in है। गूगल पर “[आपके राज्य का नाम] राशन कार्ड ऑनलाइन” सर्च करें।
  2. लॉग इन/रजिस्टर:उसके बाद आप पोर्टल पर जाकर नागरिक लॉगिन सेक्शन में जाएं। अगर इसमे आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
  3. फॉर्म चुनें:वहां आपको “राशन कार्ड आवेदन” या “राशन कार्ड सुधार/अपडेशन” का विकल्प मिलेगा। इसमे आप अपनी जरूरत के हिसाब से फॉर्म चुनें – जैसे नया नाम जोड़ना, नाम हटाना, पता बदलना आदि।
  4. फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें:फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी बड़ी ध्यान से भरें। इसके बाद आप जरूरी दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, पुराना राशन कार्ड, पते का प्रमाण, फोटो) का स्कैन किया हुआ कॉपी अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें:कुछ राज्यों में नाम जोड़ने या बदलाव के लिए नाममात्र का ऑनलाइन शुल्क देना पड़ सकता है।
  6. आवेदन संख्या सहेजें:आपका आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा। इसे आप नोट कर लें या उसकी स्क्रीनशॉट ले लें। इससे आप बाद में अपने Ration Card Update आवेदन की स्थिति चेक कर पाएंगे। https://ashok79.com/bijli-bill-mafi-yojana-form-start/

इसमे ऑफलाइन प्रक्रिया का विकल्प भी है

दोस्तों इसमे अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन लगती है तो आप अपने क्षेत्र के राशन डीलर, तहसीलदार कार्यालय या फूड ऑफिस में जाकर फॉर्म ले सकते हैं। फॉर्म को भरकर जरूरी दस्तावेजों की अटेस्टेड कॉपी के साथ जमा करा दें। हालांकि ऑनलाइन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और तेज मानी जाती है।

जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट

  • पुराना राशन कार्ड (अगर है)
  • परिवार के मुखिया और सदस्यों का आधार कार्ड
  • पते का प्रमाण (बिजली बिल, पानी बिल, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)

Ration Card Update से जुड़े कुछ सामान्य सवाल (FAQs)

  1. क्या राशन कार्ड पर नया नाम जोड़ने के लिए शुल्क देना पड़ता है?
    यह नियम अलग-अलग राज्यों पर निर्भर करता है। कुछ राज्यों में नाम जोड़ने के लिए एक निश्चित शुल्क (जैसे 50-100 रुपये) तक है तो कुछ में यह सेवा मुफ्त है। आवेदन करते समय पोर्टल पर इसकी जानकारी दी जाती है।
  2. अगर मेरे राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल रही है तो क्या करूं?
    कई बार साइट मेंटेनेंस या ट्रैफिक की वजह से ऐसा हो सकता है। आप कुछ देर बाद कोशिश करें। वैकल्पिक रूप से आप अपने राज्य केई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल(जैसे UP के लिए serviceonline.up.nic.in) पर भी अक्सर यह सेवा उपलब्ध होती है।
  3. राशन कार्ड अपडेट में कितना समय लगता है?
    सामान्य तौर पर अगर आपके सभी दस्तावेज सही हैं तो ऑनलाइन आवेदन को पूरा होने में15 से 30 दिनका समय लग सकता है। आप अपने आवेदन नंबर से इसकी स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  4. क्या शादी के बाद लड़की का नाम मायके के राशन कार्ड से हटाना जरूरी है?
    हां यह बहुत जरूरी है। क्युकी एक व्यक्ति का नाम दो जगह के राशन कार्ड पर नहीं हो सकता। शादी के बाद लड़की का नाम मायके के कार्ड से हटाकर ससुराल के कार्ड में जोड़ा जाना चाहिए। यहRation Card Update का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।  https://ashok79.com/surya-ghar-yojana-2026/
  5. मेरे पुराने राशन कार्ड पर मेरे पिता मुखिया थे। अब मैं नया कार्ड बनवाना चाहता हूं। तो क्या करूं?
    इस स्थिति में आप “परिवार विभाजन” (Family Split) के आधार पर नया राशन कार्ड बनवा सकते हैं। आपको अपने मूल कार्ड की एक कॉपी और अलग पते के प्रमाण के साथ नए मुखिया के रूप में नया आवेदन देना होगा। यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन उपलब्ध है। https://ashok79.com/pan-card-aadhar-card-link/

निष्कर्ष

Ration Card Update की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा सरल और पारदर्शी बना दी गई है। इसमे सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद परिवार तक सही लाभ पहुंचे। अगर आपके कार्ड में कोई गड़बड़ी है या जानकारी अधूरी है तो तुरंत ही आप इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे ठीक करवाएं। याद रखें सही दस्तावेज ही आपके सभी सरकारी लाभों की चाबी है।

Leave a Comment