एक दिन में आप कितने पैसे भेज सकते हैं? UPI Transaction Limit Per Day पूरी जानकारी

आज के समय में UPI (Unified Payments Interface) के जरिए लोग अपने घर बैठे ही तुरंत किसी को भी पैसा भेज और उससे मंगबा सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की हर बैंक और ऐप में UPI Transaction Limit Per Day की होती है। इस ब्लॉग में हम आपको पूरा विवरण, नियम लाभ और तरीके बताएंगे जिससे आप अपनी लेनदेन की सभी सीमा समझ सकें और उसका पूरा फायदा उठा सकें। https://www.rbi.org.in/

UPI Transaction Limit Per Day क्या है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

UPI Transaction Limit Per Day का मतलब है कि आप एक दिन में कितने पैसे UPI के जरिए भेज या मंगबा सकते हैं। यह लिमिट बैंक ऐप और RBI के नियमों के अनुसार तय होती है। सरल शब्दों में यह आपके डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा और नियंत्रण का तरीका भी है।

UPI Transaction की वर्तमान सीमा कितनी है?

UPI के जरिए आप एक दिन में कितने पैसे भेज सकते हैं यह बैंक और ऐप पर निर्भर करता है। आम तौर पर एक सिंगल ट्रांजैक्शन की सीमा ₹1 लाख तक होती है और एक दिन में कुल लेनदेन की सीमा ₹2 लाख से ₹5 लाख तक की होती है। इसका मतलब यह है कि आप दिन में कई बार पैसे भेज सकते हैं लेकिन कुल राशि तय लिमिट से अधिक नहीं हो सकती है। अलग-अलग ऐप्स और बैंकों में यह लिमिट थोड़ी बदल सकती है इसलिए हमेशा अपने बैंक या ऐप में अपडेटेड लिमिट चेक करना जरूरी है। https://support.google.com/googlepay/

UPI Transaction Limit बैंक और ऐप के अनुसार

UPI की लिमिट हर बैंक और ऐप में अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए Google Pay में लगभग एक दिन में ₹2 लाख तक का लेनदेन किया जा सकता है जबकि PhonePe और Paytm में यह सीमा लगभग ₹1 लाख से ₹2 लाख के बीच होती है। अलग-अलग बैंक अकाउंट से जुड़े ऐप्स में भी लिमिट बदल सकती है। इसलिए अपने बैंक और UPI ऐप की अपडेटेड लिमिट हमेशा चेक करें। ध्यान रखे चाहे आप किसी भी ऐप से पैसे भेजें आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि कुल राशि और एक ट्रांजैक्शन की सीमा तय लिमिट के अंदर हो।

एक दिन में कितने UPI Transaction कर सकते हैं?

एक दिन में आप UPI के जरिए कितने ट्रांजैक्शन कर सकते हैं यह आपकी बैंक और ऐप पर निर्भर करता है। सामान्यत: अधिकतर ऐप्स में 10 से 20 ट्रांजैक्शन प्रतिदिन की अनुमति होती है। इसका मतलब है कि आप दिन भर में कई बार पैसे भेज सकते हैं लेकिन अगर आप लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करेंगे तो ऐप एरर मैसेज दिखाएगा और ट्रांजैक्शन सफल नहीं होगा। https://ashok79.com/aadhaar-card-loan-2026-online-apply-benefits/

UPI Transaction Limit बढ़ाने के तरीके

अगर आप अपनी UPI Transaction Limit बढ़ाना चाहते हैं तो इसे आसान तरीके से किया जा सकता है। सबसे पहले आप अपना KYC पूरा करें क्योंकि बिना KYC अपडेट किए आपकी लिमिट कम ही रहती है। दूसरा आप अपने बैंक से सीधे संपर्क करके लिमिट बढ़ाने का अनुरोध कर सकते हैं। तीसरा कुछ UPI ऐप्स जैसे Google Pay या PhonePe में Premium या विशेष फीचर का उपयोग करके भी लिमिट बढ़ाई जा सकती है। अगर आप अपनी लिमिट बढ़ाने के लिए KYC अपडेट करें बैंक से पूछें और ऐप की नई सुविधाओं का उपयोग करें तो इससे आप आसानी से बड़े लेनदेन कर पाएंगे।

UPI Transaction Limit Per Day क्यों जरूरी है?

UPI Transaction Limit हर यूज़र के लिए इसलिए बहुत जरूरी है ताकि आपका पैसा सुरक्षित और नियंत्रित रहे। अगर कोई गलती से ज्यादा पैसा भेज देता है या फिर आपका अकाउंट हैक हो जाता है तो लिमिट होने की वजह से नुकसान बहुत कम होता है। इसके अलावा यह बैंक और RBI के नियमों का पालन भी सुनिश्चित करता है। जिससे लिमिट आपके डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित नियंत्रित और व्यवस्थित बनाती है ताकि आप बिना किसी चिंता के UPI का इस्तेमाल कर सकें

UPI Transaction Limit के नियम और शर्तें

UPI Transaction Limit के कुछ आसान नियम और शर्तें होती हैं जिन्हें जानना हर यूज़र के लिए बहुत जरूरी है। सबसे पहले एक ट्रांजैक्शन की लिमिट और एक दिन की कुल लिमिट अलग-अलग बैंक और ऐप्स में तय होती है। उदाहरण के लिए एक ट्रांजैक्शन में ₹1 लाख तक भेजा जा सकता है और दिन भर में कुल ₹2–5 लाख तक। दूसरा अगर आप लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करेंगे तो आपका पैसा भेजा नहीं जाएगा और ऐप मे एरर मैसेज दिखाएगा। तीसरा यह नियम सुरक्षा और RBI के डिजिटल भुगतान निर्देशों के पालन के लिए बनाया गया हैं। सरल शब्दों में ये नियम सुनिश्चित करते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे लेनदेन नियंत्रित हो और किसी भी प्रकार की गलती होने पर नुकसान कम हो। https://ashok79.com/phonepe-loan-2026-update/

UPI Transaction Limit में बदलाव: RBI की नई गाइडलाइन

अब RBI और NPCI (National Payments Corporation of India) ने UPI के नियमों को धीरे‑धीरे नई जरूरतों और उपयोगकर्ताओं की मांग के हिसाब से अपडेट करना शुरू कर दिया है। पहले सामान्य तौर पर UPI में एक दिन की ट्रांजैक्शन सीमा लगभग ₹1 लाख थी लेकिन अब कुछ विशेष परिस्थितियों और बड़े लेनदेन के लिए यह बढ़ाई भी जा रही है। उदाहरण के लिए 15 सितंबर 2025 से कुछ कैटेगरी जैसे टैक्स अस्पताल, शिक्षा, इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट के पेमेंट्स में प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 लाख तक और 24 घंटे में कुल ₹10 लाख तक ट्रांजैक्शन करने की सुविधा दी गई है ताकि बड़े‑बड़े भुगतान आसानी से हो सकें। https://www.npci.org.in/

UPI Transaction Limit Per Day FAQs

  1. एक दिन में कितने ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं?
    अधिकतर ऐप में सभी UPI ट्रांजैक्शन मुफ्त होते हैं।
  2. क्या UPI Limit सभी ऐप्स में समान है?
    नहीं हर बैंक और ऐप में लिमिट अलग हो सकती है।
  3. क्या कोई अलग ट्रांजैक्शन शुल्क है?
    आमतौर पर UPI ट्रांजैक्शन मुफ्त है, लेकिन बैंक कुछ विशेष मामलों में शुल्क ले सकता है।
  4. क्या एक बैंक अकाउंट से कई ऐप में लिमिट अलग होती है?
    हाँ अलग-अलग ऐप्स में अलग लिमिट होती है, लेकिन कुल राशि बैंक की लिमिट के अंदर होनी चाहिए।

निष्कर्ष

UPI Transaction Limit Per Day हर यूज़र के लिए बहुत जरूरी है। यह आपकी राशि की सुरक्षा करता है लेनदेन नियंत्रित करता है और RBI नियमों का पालन कराता है। अगर आप अपनी ट्रांजैक्शन लिमिट समझते हैं और सही तरीके से उपयोग करते हैं तो UPI आपके लिए सबसे आसान और सुरक्षित डिजिटल भुगतान विकल्प बन जाता है। https://ashok79.com/aadhar-card-loan-apply-online-50000/

Disclaimer:

यह ब्लॉग केवल जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी RBI, NPCI और विभिन्न बैंकों के आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है, लेकिन समय-समय पर UPI Transaction Limit, नियम और दिशानिर्देश बदल सकते हैं।

इसलिए अंतिम और सटीक जानकारी के लिए हमेशा अपने बैंक या आधिकारिक RBI/NPCI वेबसाइट (https://www.rbi.org.in, https://www.npci.org.in) देखें। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी का उपयोग करने से होने वाले किसी भी लाभ या नुकसान की जिम्मेदारी लेखक या वेबसाइट की नहीं होगी।

Leave a Comment