iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, एक ही Whatsapp पर चला सकेंगे दो नंबर

दोस्तों यहां iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब वो भी एक ही Whatsapp  ऐप पर दो नंबरों इस्तेमाल कर सकेंगे। हलाकी यह सुविधा पहले सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब iPhone यूजर्स भी इसका लाभ उठा सकेंगे। आइए समझते हैं की आप कैसे एक Whatsapp पर दो नंबर चला सकेंगे इसके बारे मे विस्तार से समझते हैं।

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों लंबे समय से iPhone यूजर्स की शिकायत थी कि उन्हें Whatsapp पर दो नंबर इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। और वे एक ही Whatsapp मे दो नंबर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स के पास यह सुविधा पहले से ही मौजूद है जहां वे एक ही Whatsapp ऐप पर पर्सनल और ऑफिस दोनों नंबर जोड़ सकते थे। लेकिन दोस्तों अब iPhone के लिए भी यही फीचर बीटा वर्जन में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है और बहुत जल्द ही सभी यूजर्स को मिल सकता है।

iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, एक ही Whatsapp पर चला सकेंगे दो नंबर
iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है

एंड्रॉयड में पहले से था ये फीचर

दोस्तों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ने काफी समय पहले यह सुविधा उपलब्ध कराई थी। वहां यूजर्स सेटिंग्स में जाकर बड़ी आसानी से एक और अकाउंट जोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेटिंग्स में प्रोफाइल सेक्शन के पास दिए गए प्लस आइकन पर क्लिक करना होता है। इसके बाद वहां पर “Add Account” का ऑप्शन दिखाई देता है जिसमें आप अपना दूसरा नंबर डाल सकते हैं। दूसरा नंबर डालते ही वॉट्सऐप पर नया अकाउंट ऐड हो जाता है। फिर यूजर बड़ी आसानी से दोनों प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकते हैं। और दोनों नंबर एक ही Whatsapp मे चला सकते हैं।

Also read  WPL 2026 में मुंबई इंडियंस को झटका, कमलिनी बाहर – Vaishnavi Sharma की एंट्री से टीम में नई ताकत!

iPhone में कैसे काम करेगा ये फीचर?

दोस्तों सबसे पहले यह सवाल आता है कि iPhone यूजर्स इस फीचर का लाभ कैसे उठा सकेंगे। तो बता दे WABetaInfo के अनुसार iPhone के लिए वॉट्सऐप का नया अपडेट आने वाला है जिसमें मल्टी-अकाउंट फीचर मिलेगा। इसका मतलब यह होगा कि यूजर एक ही Whatsapp ऐप में दो नंबर जोड़कर दोनों अकाउंट्स के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे।

अब तक कैसे इस्तेमाल करते थे iPhone यूजर्स?

अब तक iPhone यूजर्स को दो Whatsapp अकाउंट चलाने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था। यानी एक Whatsapp का रेगुलर ऐप और दूसरा Whatsapp बिजनेस ऐप। ये दोनों ऐप्स अलग-अलग काम के लिए बनाए गए हैं और इन्हें एक ही अकाउंट के तौर पर नहीं माना जा सकता है। लेकिन नए फीचर के बाद अब iPhone यूजर्स को इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, एक ही Whatsapp पर चला सकेंगे दो नंबर
iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है

एक छोटी दिक्कत अब भी बाकी है

हालांकि इस फीचर के साथ एक छोटी दिक्कत अभी भी बाकी है। क्युकी Whatsapp का वेब वर्जन फिलहाल सिर्फ एक ही नंबर लॉगिन को सपोर्ट करता है। यानी आप मोबाइल पर तो दो अकाउंट्स का इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन डेस्कटॉप पर यह सुविधा नहीं मिलेगी। उम्मीद है कि Whatsapp भविष्य में इस दिक्कत को भी दूर कर सकता है।

भारत में इस फीचर की अहमियत

दोस्तों आपको तो पता ही है भारत जैसे देश में जहां दो सिम कार्ड रखना एक आम बात है वहां यह फीचर बहुत उपयोगी साबित होगा। लोग आमतौर पर एक नंबर ऑफिस के लिए और दूसरा नंबर पर्सनल कॉल्स के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में iPhone यूजर्स के लिए यह फीचर एक वरदान साबित हो सकता है।https://www.thelallantop.com/technology/post/whatsapp-for-iphone-soon-get-this-long-time-android-feature

Also read  अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध फिर डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला?

निष्कर्ष

iPhone यूजर्स के लिए यह फीचर वाकई बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें दो अलग-अलग ऐप्स का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। क्युकी Whatsapp का यह नया अपडेट जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह फीचर पहले से ही मौजूद है लेकिन अब iPhone यूजर्स भी इस सुविधा का पूरा लाभ उठा सकेंगे।https://ashok79.com/?p=800&preview=true

Leave a Comment