Sky Force Box Office Collection Day 4, स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट नजर आई

Sky Force Box Office Collection Day 4: दोस्तों बता दे अक्षय कुमार की नई फिल्म “स्काई फोर्स” ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी लेकिन चौथे दिन सोमवार यानि 27 जनवरी को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को सभी भाषाओं में केवल ₹6.25 करोड़ की कमाई की है। इसके लगाकर “स्काई फोर्स” फिल्म की कुल कमाई अब तक ₹68.50 करोड़ हो गई है।

“स्काई फोर्स” धमाकेदार वीकेंड परफॉर्मेंस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

“स्काई फोर्स” फिल्म 24 जनवरी यानि शुक्रवार के दिन रीलिज हुई थी इसने इस दिन ₹12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। बता दे रिपब्लिक डे के मौके पर “स्काई फोर्स” फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था जिससे शनिवार को ₹22 करोड़ और रविवार को ₹28 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई हुई है। वीकेंड के दौरान यह फिल्म अक्षय कुमार की पिछली फ्लॉप फिल्मों के मुकाबले बहुत बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है।

Sky Force Box Office Collection Day 4, स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट नजर आई
Sky Force Box Office Collection Day 4

Sky Force Box Office Collection Day 4:”स्काई फोर्स” फिल्म मे सोमवार को बड़ी गिरावट

दोस्तों बता दें सोमवार को “स्काई फोर्स” की कमाई में बड़ा बदलाव देखा गया। सुबह के शोज में केवल 6.01% ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई थी जो कि दोपहर में बढ़कर 10.63% और शाम तक 12.87% तक पहुंची थी। हालांकि वीकेंड के मुकाबले ये आंकड़े काफी कम थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म को नुकसान झेलना पड़ा है।

ट्रेड एनालिस्ट्स तरण आदर्श की राय

दोस्तों मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वीकेंड पर फिल्म के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा की “स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है। लेकिन वीकेंड परफॉर्मेंस ने यह साबित कर दिया है कि सही कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को आकर्षित करती हैं। हालांकि उन्होंने सोमवार की गिरावट को चिंताजनक बताया और उम्मीद जताई कि सप्ताह के बाकी दिनों में फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Also read  UPI Transaction Limit Per Year Without Tax: आप सालभर मे कितनी रकम भेज सकते हैं जानें पूरी जानकारी

“स्काई फोर्स” फिल्म की कहानी

“स्काई फोर्स” की कहानी भारतीय वायुसेना के वीर योद्धाओं की बहादुरी पर आधारित है। दोस्तों यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में बनी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर घातक हवाई हमला किया और देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी। फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की भूमिका निभाई है।

“स्काई फोर्स” के सह-कलाकार और निर्देशन

फिल्म में निम्रत कौर और सारा अली खान ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। निम्रत कौर ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की टीम की एक प्रमुख सदस्य का किरदार निभाया है जबकि सारा अली खान ने फिल्म में एक प्रेरणादायक महिला की भूमिका निभाई है। “स्काई फोर्स” फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने निर्देशित किया है। दोनों निर्देशकों ने कहानी को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है जिससे दर्शकों को भारतीय वायुसेना के साहस और बलिदान को करीब से समझने का मौका मिलता है।

Sky Force Box Office Collection Day 4, स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट नजर आई
Sky Force Box Office Collection Day 4

अक्षय कुमार के करियर के लिए अहम फिल्म

पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं है। “स्काई फोर्स” अक्षय कुमार के करियर के लिए एक अहम फिल्म मानी जा रही है। फिल्म ने डबल डिजिट ओपनिंग के साथ अक्षय कुमार के फैंस को नई उम्मीद दी है।

“स्काई फोर्स” दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां एक तरफ दर्शकों ने इसके देशभक्ति और एक्शन से भरपूर दृश्यों की तारीफ की वहीं कुछ दर्शकों और आलोचकों ने इसे और अधिक भावनात्मक गहराई देने की सलाह दी।https://www.ndtv.com/entertainment/sky-force-box-office-collection-day-4-after-power-packed-weekend-akshay-kumars-film-sees-massive-drop-on-first-monday-7575658

Also read  EPFO Interest Rate Hike Announcement: EPF पर 8.25% ब्याज बरकरार, कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

“स्काई फोर्स” आगे की उम्मीदें

हालांकि सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन फिल्म के पास अभी भी सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदर्शन सुधारने का मौका है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस इसे वीकडे दर्शकों के लिए भी आकर्षक बना सकती है। अगर फिल्म वीकडेज में अपनी पकड़ बनाए रखती है तो यह अक्षय कुमार की एक और हिट फिल्म बन सकती है।https://ashok79.com/box-office-collection/

Leave a Comment