Sky Force Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की शानदार कमाई मचाया धमाल

Sky Force Box Office Collection Day 2: दोस्तों अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की नई फिल्म Sky Force ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। यह फिल्म एक एयरियल एक्शन थ्रिलर है जो की दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिलीज होने के दूसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल की है और ₹21.5 करोड़ की कमाई करी है। अब तक Sky Force फिल्म ने दो दिनों में कुल ₹32.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Sky Force की शानदार ओपनिंग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Sky Force फिल्म ने पहले ही दिन ₹11.25 करोड़ की कमाई करी थी। यह अक्षय कुमार के लिए काफी राहत की बात रही है क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। Sky Force को बनाने मे ₹160 करोड़ का खर्चा लगा है दोस्तों Sky Force की कहानी भारत और पाकिस्तान मे 1965 मे जो एयरस्ट्राइक युद्ध हुआ था उसी पर आधारित है।

Sky Force Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की शानदार कमाई मचाया धमाल
Sky Force Box Office Collection Day 2

अक्षय कुमार के करियर की नई उम्मीद

अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म बेहद अहम मानी जा रही है। उनकी पिछली हिट फिल्म सूर्यवंशी रही थी जो 2021 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ₹293 करोड़ की ग्लोबल कमाई की थी। हालांकि हाल ही के कुछ सालों में अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई हैं जैसे: खेल खेल में, सर्फिरा, बड़े मियां छोटे मियां, मिशन रानीगंज, सेल्फी, राम सेतु, रक्षा बंधन, सम्राट पृथ्वीराज और  बच्चन पांडे इन फिल्मों ने अक्षय के फैंस को थोड़ा सा निराश किया था लेकिन Sky Force के शानदार प्रदर्शन ने उनकी छवि को फिर से मजबूत कर दिया है।

Sky Force मे वीर पहाड़िया की दमदार भूमिका

फिल्म में वीर पहाड़िया ने IAF ऑफिसर टी. विजय की भूमिका निभाई है जो युद्ध होने के बीच मे लापता हो जाते हैं। दोस्तों इस फिल्म मे अक्षय कुमार वीर पहाड़िया के साथी होते हैं जिनका किरदार ऑफिसर के.ओ. आहूजा के रूप मे होता है। अक्षय कुमार IAF ऑफिसर टी. विजय को ढूंढने के मिशन पर निकलते हैं। आपको बता दे वीर पहाड़िया का यह डेब्यू है। लेकिन वीर पहाड़िया की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

Sky Force मे सारा अली खान और निम्रत कौर की अहम भूमिकाएं

फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर ने भी काफी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी एक्टिंग ने कहानी में गहराई और प्रभाव डाला है। सारा और निम्रत का किरदार दर्शकों को कहानी से जोड़े रखने में सफल रहा है। यह कहे सकते हैं की सभी ने मिलकर फिल्म मे काफी शानदार भूमिका निभाई है।

Sky Force Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की शानदार कमाई मचाया धमाल
Sky Force Box Office Collection Day 2

Sky Force के ट्रेलर ने मचाई थी धूम

Sky Force का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तब से ही यह फिल्म लोगों की जुबान पर चढ़ गई थी। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन और कहानी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। इसे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर से तुलना की जा रही है थी। फाइटर भी गणतंत्र दिवस पर ही रिलीज हुई थी इसने पहले दिन ₹22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था इसे बनाने का बजट ₹250 करोड़ था।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

दोस्तों दर्शकों ने Sky Force को जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। फिल्म मे जब्रजस्त ऐक्टिंग और यद्ध ने दर्शकों को बांधे रखा है। खासकर के अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की जोड़ी ने स्क्रीन पर जादू कर दिया है।

फिल्म फाइटर से तुलना और चुनौतियां

हालांकि Sky Force का कुल बजट ₹160 करोड़ रहा है। लेकिन इसे हिट होने के लिए कम से कम ₹250 करोड़ की कमाई करनी होगी। इसके अलावा इसे ऋतिक और दीपिका की फाइटर जैसी बड़ी फिल्मों से तुलना का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी फिल्म के अब तक के प्रदर्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर सकती है।https://www.ndtv.com/entertainment/sky-force-box-office-collection-day-2-akshay-kumar-and-veer-pahariyas-film-shows-no-signs-of-slowing-down-7561369

Sky Force फिल्म की कहानी

दोस्तों Sky Force 1965 के भारत और पाकिस्तान युद्ध के समय भारत की पहली और सबसे घातक एयरस्ट्राइक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे IAF ऑफिसर्स ने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी। दोस्तों इसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।

Sky Force आगे की उम्मीदें

Sky Force का अब तक का प्रदर्शन इसे 2025 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर सकता है। अगर फिल्म इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करती रही तो यह अक्षय कुमार के करियर के  लिए एक बड़ी सफलता साबित हो सकती है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और वीकेंड पर इसकी कमाई में और बढ़त होने की संभावना है। https://ashok79.com/sky-force-box-office-collection-day-1/

Leave a Comment